Dr. Prerna Marriage : सेक्टर 11 निवासी डा. प्रेरणा की केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. वीरेंद्र खटीक के बेटे एडवोकेट केसरी नंदन के साथ शादी होगी। सोमवार को शहर के एक निजी होटल में रिंग सेरेमनी हुई। इसमें वर व वधु पक्ष के ही लोग और रिश्तेदार शामिल रहे।

कब होगी शादी ? (Dr. Prerna Marriage)
डॉ. प्रेरणा ऋषिकेश एम्स में कार्यरत हैं। उनके पिता फूल कुमार प्रापर्टी डीलर हैं। फूल कुमार के भांजे सुरेंद्र खटीक ने बताया कि रिंग सेरेमनी में दोनों तरफ से केवल परिवार से जुड़े और कुछ नजदीकी लोग ही शामिल हुए हैं। छह व सात मई को ऋषिकेश में शादी समारोह रखा गया है। जिसमें वर व वधु पक्ष के लोग व रिश्तेदार ही शामिल होंगे। उसके बाद 11 मई को मध्यप्रदेश के सागर शहर में रिसेप्शन रखा गया है। उसके बाद दिल्ली में बड़ा कार्यक्रम होगा। जिसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित मंत्रियों, विधायकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र खटीक मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद हैं।

