Gold Price Today 19 April: भारत में सोने के भाव में उठाव चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहे है इसक एक मुख्या कारण अक्षय तृतीया का पवन त्यौहार भी है क्योंकि इस दिन बाजार में अक्सर सोने के भाव में वृद्धि देखें को मिलती है। इस बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव के चलते तो सोने के दाम और आसमान को छूने लगे है। जिसके चलते कीमते काफी ऊँचे स्तर पर पहुंच गई है।
क्या कहते हैं बाजार के आंकड़े Gold Price Today 19 April

आज 19 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी के सर्राफा बाजारों पर नजर डालें, तो कीमतें किसी झटके से कम नहीं हैं। फिलहाल बाजार में स्थिरता के संकेत कम और उथल-पुथल ज्यादा दिख रही है।
24 कैरेट सोना प्रदेश के अधिकांश बड़े बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। जबकि 22 कैरेट सोना के भाव गहनों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। Gold Price Today 19 April
चांदी की चमक की बात करें तो औद्योगिक मांग और निवेश के चलते चांदी 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही है।
अक्षय तृतीया पर खरीदारी Gold Price Today 19 April
दिल्ली सर्राफा बाजार के अध्यक्ष योगेश सिंघल के अनुसार इस अक्षय तृतीया पर ग्राहकों का रुझान थोड़ा बदल रहा है। निवेश के नजरिए से देखें तो लोग अब बाय ऑन डिप्स यानी कीमतों में गिरावट का इंतजार करने की रणनीति अपना रहे हैं।
आज के दौर में खरीदारी करते समय इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है-
किसी भी दुकान से सोना खरीदते समय उस पर लगे HUID नंबर की जांच जरूर करें। यह सोने की शुद्धता की गारंटी है। बढ़ती कीमतों के कारण अब लोग लाइट वेट ज्वैलरी और 9 कैरेट गोल्ड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो परंपरा भी निभाना चाहते हैं और बजट का संतुलन भी बनाए रखना चाहते हैं। अगर आप निवेश के लिए सोना ले रहे हैं, तो फिजिकल गोल्ड के अलावा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड या डिजिटल गोल्ड जैसे विकल्पों पर भी गौर कर सकते हैं।
खरीदने से पहले क्या सावधानी बरतें Gold Price Today 19 April
बाजार में उथल-पुथल के बीच ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दुकान पर जाने से पहले अपने शहर के स्थानीय रेट्स की तुलना जरूर करें। कई बार स्थानीय ज्वेलर्स के पास मेकिंग चार्ज में अंतर होता है, जो कुल बिल को काफी प्रभावित कर सकता है। फोन पर रेट्स की पुष्टि करना या अधिकृत एप्स के जरिए ताज़ा भाव देखना हमेशा फायदेमंद रहता है। Gold Price Today 19 April
सोने की बढ़ती कीमतें एक चिंता का विषय हैं, लेकिन अक्षय तृतीया पर की गई खरीदारी को भविष्य की सुरक्षित बचत के रूप में भी देखा जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार की इस अस्थिरता के दौर में जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय पूरी जानकारी और शुद्धता की जांच के साथ ही कदम आगे बढ़ाएं।

