GT vs KKR: IPL 2026 का रोमांच इस समय काफी जबर्दस्त अंदाज में है जहा कल PBKS और MI के बीच मुकाबले में PBKS के जीत दर्ज की है जिसमे अर्शदीप का 3 विकेट के साथ अच्छा योगदान रहा जबकि परबसीमरण ने भी अच्छी पारी खेली इसी के चलते आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स KKR और गुजरात टाइटंस GT के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। GT vs KKR
इसी के चलते जहा टूर्नामेंट से पहले टीम के लिए कई बातें कही जा रही थी टीम काफी अच्छी स्तिथि में थी वही अब KKR अंक तालिका में सबसे निचे दिख रही है। क्योंकि टीम पहले की तरह परफॉर्म नहीं कर पा रही है।
कप्तानी पर उठते सवाल GT vs KKR

केकेआर के लिए इस सीजन में सबसे बड़ी समस्या मैदान पर उनकी रणनीति रही है। कोच अभिषेक नायर और कप्तान रहाणे के कुछ फैसलों ने क्रिकेट जानकरों को हैरान कर दिया है। कभी बारिश की संभावना के बीच पहले बल्लेबाजी का फैसला, तो कभी स्पिनरों की मददगार पिच पर पहले गेंदबाजी रहाणे के फैसले टीम के पक्ष में नहीं जा रहे।
सबसे ज्यादा चर्चा कैमरन ग्रीन को लेकर हो रही है। आंद्रे रसेल के विकल्प के तौर पर 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदे गए ग्रीन अब तक प्राइस टैग के दबाव में दबे नजर आए हैं। 5 पारियों में महज 56 रन और खराब गेंदबाजी ने केकेआर के मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
स्पिन जोड़ी का भी नहीं चली GT vs KKR
केकेआर की ताकत हमेशा से उनकी रहस्यमयी स्पिन गेंदबाजी रही है, लेकिन इस बार सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी सही नहीं चल पा रही है। वरुण चक्रवर्ती का विकेट का खाता न खुल पाना टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है। गेंदबाजी आक्रमण पहले ही हर्षित राणा और आकाश दीप की चोट और मुस्तफिजुर रहमान की के न होने के कारण कमजोर हो चुका है। ऐसे में अनुभवी उमरान मलिक और मथीशा पथिराना पर दबाव दोगुना हो गया है। GT vs KKR
टीम मैनेजमेंट
टीम मैनेजमेंट पर इस बात के लिए भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रचिन रविंद्र और टिम सीफर्ट जैसे मैच विनर खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर क्यों रखा जा रहा है। बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता का अभाव है कभी नारायण ओपनिंग करते हैं तो कभी रहाणे खुद तीसरे नंबर पर आ जाते हैं। मनीष पांडे और राहुल त्रिपाठी जैसे अनुभवी भारतीय चेहरों को अब तक मौका न मिलना भी प्रशंसकों के गले नहीं उतर रहा।
गुजरात टाइटंस GT vs KKR
दूसरी तरफ, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का सफर मिला-जुला रहा है। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात ने अपने घर में अब तक एक भी मैच नहीं जीता है, जबकि विपक्षी मैदानों पर उन्होंने दो शानदार जीत दर्ज की हैं। राशिद खान की फिरकी और जोस बटलर की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात आज अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहली जीत का स्वाद चखना चाहेगी।

