Haryana Police Constable : सफलता की अनोखी मिसाल, 4 सगे भाई बहन बने पुलिस कांस्टेबल

Date:

Haryana Police Constable : हरियाणा के भिवानी जिले के सण्डवा गांव के एक किसान परिवार ने सफलता की अनोखी मिसाल पेश की है। किसान अत्तर सिंह और राजवंती देवी के चार सगे बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत से पुलिस और RPF में कांस्टेबल की नौकरी हासिल की है। वर्तमान में तीन भाई-बहन हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ पुलिस में सेवा दे रहे हैं, जबकि एक रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में तैनात है।

Haryana Police Constable: A unique example of success, four siblings became police constables.
Haryana Police Constable: A unique example of success, four siblings became police constables.

 

जानिए सफलता की कहानी (Haryana Police Constable)

सबसे पहले सुदेश ने सफलता हासिल की, जिससे प्रेरणा लेकर बहन उर्मिला रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल बनीं और अंबाला में तैनात हैं। तीसरी बहन मोनिका ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 पास की और खाकी वर्दी हासिल की। अपनी तीनों बहनों से प्रेरित होकर सबसे छोटे भाई अंकित ने भी दूसरे प्रयास में हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल का पद हासिल किया और अब रोहतक में कार्यरत हैं।

किसान पिता केवल 12वीं पास हैं और माता पढ़ी-लिखी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने बच्चों की शिक्षा में कोई रुकावट नहीं आने दी। निरंतर पढ़ाई और अनुशासन के बल पर चारों ने खाकी वर्दी पहनकर यह मुकाम हासिल किया है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related