Haryana Roadways : जींद-हांसी रूट पर बढ़ाए बसों के फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

Date:

Haryana Roadways : जींद से हांसी रूट पर रोडवेज बसों की संख्या कम होने के चलते यात्रियों को समस्या हो रही थी। इसके चलते लोगों ने समाधान शिविर में डीसी के सामने हांसी रूट पर रोडवेज बसों के चक्कर बढ़ाने की मांग की थी। डीसी के निर्देशानुसार रोडवेज ने हांसी रूट पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए हैं।

इसमें सुबह पौने सात बजे, साढ़े आठ बजे, नौ बजे, सवा नौ बजे, दस बजे और दोपहर दो बजे जींद से हांसी के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया है। ऐसे में यात्रियों को राहत मिलेगी। जींद से हांसी रूट पर परिवहन समिति की बसों की संख्या ज्यादा है। जींद से हांसी रूट पर परिवहन समिति की 26 बस चलती हैं। जींद से हांसी रूट पर रोडवेज बसों की संख्या काफी कम है। जींद डिपो की पांच से छह रोडवेज बस ही हांसी रूट पर चलती हैं।

Haryana Roadways : समाधान शिविर में उठाई थी मांग

वहीं परिवहन समिति की बसों में कई बार यात्रियों के साथ बुरा व्यवहार करने और समय पर निर्धारित जगह पर नहीं पहुंचाने की शिकायतें आती रहती हैं। जींद से हांसी के लिए बस चलकर ईक्कस, रामराये, गुलकनी होते हुए लगभग एक घंटा में हांसी पहुंचती है। हांसी में जींद से काफी यात्री सरकारी व निजी संस्थानों में नौकरी करते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी भी कालेजों व अन्य कोचिंग शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए जाते हैं।

सप्ताह में सोमवार व वीरवार को दो दिन सुबह दस बजे से लेकर 12 बजे तक लघु सचिवालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। यहां लोग अलग-अलग समस्याएं लेकर आते हैं, जहां अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयास करते हैं। हांसी रूट पर रोडवेज बसों की संख्या कम होने के चलते यात्रियों ने इसकी शिकायत भी समाधान शिविर में डीसी मोहम्ममद इमरान रजा के सामने रखी थी। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को हांसी रूट पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

समाधान शिविर में डीसी के सामने लोगों ने हांसी रूट पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। डीसी के आदेश पर हांसी रूट पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रोडवेज का प्रयास है, यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।
–सुनील पूनिया, डीआइ, बस स्टैंड जींद।


यह खबर भी पढ़ें : प्राइवेट बस का टायर फटा, तेल के टैंकर ने पकड़ी आग और बस खाक, 2 जिंदा जले

Haryana News : प्राइवेट बस का टायर फटा, तेल के टैंकर ने पकड़ी आग और बस खाक, 2 जिंदा जले

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related