Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज के सिरसा डिपो में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे कंडक्टर को सस्पेंड (Conductor Suspended) किया गया है। कंडक्टर पर टिकटों में गबन के आरोप हैं। सिरसा डिपो महाप्रबंधक ने सस्पेंशन लैटर जारी करते हुए पंचकूला में HKRN के हेड ऑफिस को भी सूचित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज के सिरसा डिपो में एचकेआरएन कर्मी परिचालक अंकित (संख्या 523) के खिलाफ टिकटों में गबन की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद विभाग द्वारा मामले की जांच करवाई गई, जिसमें लगभग 700 रुपये के गबन की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से कंडक्टर अंकित को सस्पेंड कर दिया। यह सस्पेंशन लैटर 26 अप्रैल 2026 से अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगा और इस दौरान संबंधित कर्मचारी का सेवा अनुबंध स्थगित रहेगा।

Haryana Roadways : सिरसा डिपो जीएम ने जारी किए आदेश
हरियाणा राज्य परिवहन, सिरसा के जीएम द्वारा कंडक्टर के सस्पेंशन का आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। साथ ही इस संबंध में सूचना हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN), पंचकूला को भी भेज दी गई है, ताकि आगे की आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके। विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कदम तुरंत उठाया है। अब आगे की जांच और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

