Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की सख्ती: बस स्टैंड पर वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई होगी

Date:

Haryana Roadways : हरियाणा राज्य परिवहन फतेहाबाद ने बस स्टैंड परिसरों में वीडियो बनाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार, कुछ लोग बस स्टैंडों पर फूहड़ तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं, जिससे विभाग की छवि धूमिल होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

जारी आदेशों में क्या कहा गया है ? (Haryana Roadways)

जारी आदेशों में फतेहाबाद आगार के सभी स्टैंड इंचार्ज (फतेहाबाद, टोहाना, जाखल, रतिया, भूना, भट्टू) और यार्ड मास्टर को निर्देश दिए गए हैं कि बस स्टैंड परिसर में किसी भी व्यक्ति को वीडियो बनाने से रोका जाए।

Haryana Roadways: Strict action will be taken against those making videos at the bus stand
Haryana Roadways: Strict action will be taken against those making videos at the bus stand

 

वीडियो बनाने पर होगी कार्रवाई (Haryana Roadways)

विभाग ने क्लियर किया है कि यदि कोई व्यक्ति मना करने के बावजूद वीडियो बनाता है, तो उसकी लिखित शिकायत संबंधित नजदीकी पुलिस थाना या चौकी में दी जाए। साथ ही आदेशों की अवहेलना या लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन फतेहाबाद की ओर से जारी इस आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related