Haryana Roadways: हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करें के लिए लगतार प्रयास किये जा रहे है जिसके चलते अब गर्मी के मौसम में पयटकों के घूमने ले लिए नई बस व्यवस्थाएं शुरू की जा रही है जिसके चलते अब फिर अलग अलग धार्मिक स्थल तक हरियाणा रोडवेज द्वारा परिवहन व्यवस्था शुरू की जा रही है।
जिसके चलते अब फरीदाबाद से लेकर सीधे उतराखंड तक बस सेवा शुरू की जा रही है। जिसके चलते अब फरीदाबाद के लोगों को पहाड़ों में यात्रा करने के लिए जाने में और भी आसानी होगी क्योंकि अब सीधी बस सेवा शुरू हो जाएगी।
बल्लभगढ़ से सीधा हरिद्वार Haryana Roadways

गर्मियों में स्कूलों में छुटियाँ हो जाती है जिसके चलते सभी घूमने के लिए निकलते है ऐसे में सार्वजनिक परिवहन में ट्रैन से लेकर बस में सभी जगह पर भीड़ देखने को मिलती है जिसे नियंत्रित करने के लिए जहा लगातार ट्रेनों की संख्या बधाई जा रही है। वही नई बस सेवा भी शुरू की जा रही है।
जिसके चलते अब फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से बस शुरू होकर उत्तराखण्ड़ के देहरादून, ऋषिकेश, हल्द्वानी हरिद्वार तक यह नई बस सेवा शुरू की गई है।
ये रहेगी टाइमिंग Haryana Roadways
विभाग के अधिकारीयों से मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जाने के लिए सुबह पहली बस 5 बजे चलेगी जबकि इसके बाद दोपहर के समय करीब 12 बजे दूसरी बस हरिद्वार के लिए जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि हरिद्वार जाने के लिए एक व्यक्ति का एक तरफ का किराया 382 रुपये होगा वही हल्द्वानी जाने के लिए बल्लभगढ़ से सुबह 8 बजे बस सेवा शुरू होगी।
और रात के समय यह बस वही रुकेगी उसके बाद सुबह करीब 5 बजे बल्लभगढ़ के लिए वापिस यह बस चलेगी। इस बस के लिए एक व्यक्ति का एक तरफ के लिए किराया 482 रूपये निर्धारित किया गया है।
AC बस की सुविधा देहरादून के लिए
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब बल्लभगढ़ से AC बस सेवा देहरादून तक भी शुरू की जा रही है जिसके चलते यात्रियों को काफी आरामदायक सफर मिलेगा। बता दें कि यह बस सेवा सुबह करीब 9 बजे के बाद शुरू होगी और रात के समय देहरादून रुकने के बाद अगले दिन सुबह 5 बजे बल्लभगढ़ के लिए वापिस रवाना होगी। इस बस में एक व्यक्ति का किराया 561 रुपए रखा गया है जिसके चलते इसमें यात्री काफी आरामदायक सफर होगा। Haryana Roadways
जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाने वाली बस में 12 वर्ष से कम आयु के बच्चे कि आधी टिकट लगेगी जबकि 60 साल से ज्यादा कि भी कार्ड दिखाकर आधी टिकट ही लगेगी।

