Haryana Smart School : हरियाणा के सरकारी स्कूल हुए स्मार्ट : अब इस ID Card के एक स्कैन पर दिखेगा पूरा सिलेबस

Date:

Haryana Smart School : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब हर बच्चे के पास स्मार्ट पहचान पत्र होगा। स्कूलों में पढ़ने वाले प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को अब ऐसा पहचान पत्र मिलेगा, जो केवल पहचान पत्र नहीं होगा, बल्कि उनकी पढ़ाई और प्रगति से भी सीधे तौर पर जुड़ा होगा। सरकारी स्कूलों में शुरू की जा रही स्मार्ट पहचान पत्र योजना अब अभिभावकों को सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई से जोड़ने का माध्यम बनेगी। कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्रों को मिलने वाले इन पहचान पत्रों के तहत अब पैरेंट्स सिर्फ स्कूल मीटिंग तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि रोजमर्रा की पढ़ाई पर भी ध्यान रख सकेंगे।

Haryana Smart School: Haryana government schools have become smart: Now a scan of this ID card will show the entire syllabus.
Haryana Smart School: Haryana government schools have become smart: Now a scan of this ID card will show the entire syllabus.

 

क्यूआर कोड के माध्यम से देख सकेंगे पूरा सिलेबस (Haryana Smart School)

अहम बात यह है कि पहचान पत्र के पीछे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करते ही पैरेंट्स संबंधित कक्षा के पाठ्यक्रम आधारित वीडियो तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे उन पैरेंट्स को खास फायदा मिलेगा। वहीं जहां पहचान पत्र के आगे की साइड पर बच्चे का नाम, कक्षा, एसआरएन नंबर, जन्मतिथि, स्कूल का नाम और माता-पिता का संपर्क विवरण दर्ज होगा, ताकि किसी भी स्थिति में छात्र की पूरी पहचान तत्काल हो सके। वहीं पहचान पत्र का मुख्य आकर्षण इसकी पीछे साइड रहेगी।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related