Haryana Weather: हरियाणा के मौसम में अब फिर से करवट आने जा रही है जिसके चलते राज्य में लोगों को तेज धुप के साथ लू का भी सामना करना पड़ सकता है। पिछले कुछ समय से हो रही तापमान में बढ़ोतरी के कारण आगे भी तपिश से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है जिसके चलते लू के हालत बन जाएगें।
भिवानी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी तापमान में उछाल Haryana Weather

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के तापमान में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते प्रदेश के करीब 19 शहरों में तापमान 35 डिग्री के पार जा चूका है। इसी के चलते कल सोमवार को भिवानी प्रदेश में सबसे ग्राम रहा है जहा 37 डिग्री से भी ज्यादा का तापमान दर्ज किया गया है।
हैरानी की बात यह है कि दिन और रात के तापमान में अभी भी 18 से 20 डिग्री सेल्सियस का बड़ा अंतर बना हुआ है। यही वजह है कि दोपहर में जहां भीषण गर्मी पसीने छुड़ा रही है, वहीं सुबह और देर शाम हल्की ठंडक का अहसास अभी भी बरकरार है। Haryana Weather
क्यों अचानक बढ़ रही है तपिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हाल ही में एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा से होकर गुजरा है। इसके आगे बढ़ने के बाद हवाओं की दिशा बदल गई है। अब उत्तरी ठंडी हवाओं की जगह पश्चिमी शुष्क हवाएं चलने लगी हैं, जो अपने साथ रेगिस्तानी इलाकों की गर्मी लेकर आ रही हैं। Haryana Weather
अगले सात दिनों तक किसी भी नई मौसम प्रणाली के सक्रिय होने की उम्मीद नहीं है। इसका सीधा मतलब है कि आसमान साफ रहेगा और सूर्य की किरणें सीधे धरती पर गिरेंगी, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट Haryana Weather
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए विशेषकर दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के जिलों को सतर्क रहने को कहा है। जिन शहरों में गर्मी का सबसे ज्यादा असर दिखने वाला है, उनमें शामिल हैं- गुरुग्राम और फरीदाबाद, हिसार और सिरसा, भिवानी और फतेहाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत और राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो यहां आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सेहत का रखें खास ख्याल
15 अप्रैल के बाद गर्मी अपने और भी तीखे तेवर दिखाने के लिए तैयार है। डॉक्टरों की सलाह है कि इस बदलते मौसम से बचने के लिए पानी का भरपूर सेवन करें और दोपहर के समय सीधे धूप में निकलने से बचें। चूंकि तापमान में उतार-चढ़ाव अधिक है, इसलिए वायरल बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। Haryana Weather

