Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में एकदम से कई बदलाव देखने को मिल रहे है जहा अप्रैल के शुरुआत में बारिश के कारण ठंड थी वही अब फिर महीने के मध्य तक बारिश ओलावृष्ट के चलते मौसम ठंडा रहा लेकिन अब फिर से सूरज की तेज तपिश तापा रही है जिसके चलते अभी से ही जून जुलाई जैसा मौसम देखने को मिल रहा है।
गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। फरीदाबाद से लेकर भिवानी तक, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार निकल चुका है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।
दिन ही नहीं, रातें भी हो रहीं तपती Haryana Weather

हरियाणा में गर्मी का कहर सिर्फ सूरज की तपिश तक सीमित नहीं है। मौसम विभाग IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, रात का तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। नूंह जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि जब रातें भी ठंडी नहीं होतीं, तो शरीर को रिकवरी का मौका नहीं मिलता, जिससे लू का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
प्रमुख शहरों में पारा (मंगलवार के आंकड़े)
भिवानी: 42.5°C
फरीदाबाद: 42.9°C
नारनौल: 42°C
गुरुग्राम: 41°C
सिरसा: 41°C
रोहतक: 40.3°C
क्या राहत की कोई उम्मीद है
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों यानी 24 अप्रैल तक हरियाणा में गर्मी ऐसे ही जारी रहने वाली है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लू के हालात बने रहेंगे। हालांकि, मौसम में बदलाव की एक उम्मीद जरूर जगी है। IMD का पूर्वानुमान है कि 25-26 अप्रैल के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से सूबे के कुछ हिस्सों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां Haryana Weather
प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें। ओआरएस या नींबू-पानी का सेवन करें। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर ढंककर रखें और सूती कपड़े पहनें। हल्का और ताजा भोजन लें। बासी खाने और अधिक कैफीन या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचें। यदि चक्कर आए, सिरदर्द हो या तेज बुखार महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि ये हीट स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। Haryana Weather
हालाँकि अगर 25 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो तो गर्मी से राहत मिल सकती है। लेकिन आज सुबह की शुरआत अम्बाला के साथ ही पुरे हरियाणा में सूरज की तेज ताप्ती किरणों के साथ हुई है।

