Haryana news : हरियाणा में 1 लाख लोगों को प्लाट देगी सरकार, सीएम सैनी ने की घोषणा

Date:

Haryana News : हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में आयोजित विकास रैली के मंच से सीएम नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि जल्द ही सरकार एक लाख लोगों को प्लाट देंगी। पीएम आवास योजना के तहत मकान बना कर भी देंगे। शहरी क्षेत्र में भी 30 गज के प्लाट देने की योजना है।

नायब सैनी ने कहा कि पिछली सरकारों के समय नरवाना की पहचान क्या थी। यहां कभी विकास की कोई बात होती थी। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ नेता कहते हैं कि नरवाना उनका घर है, लेकिन उन्होंने घर के लिए कुछ नहीं किया। इस दौरान कांग्रेस के महासचिव व राज्यसभा सदस्य पर बिना नाम लिए तंज करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यहां के जो नेता नरवाना को अपना बताते हैं, वो केवल ट्वीट करने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि जींद जिले के लिए कुल 628 घोषणाएं की हैं, इनमें से 541 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं, शेष पर काम जारी है।

Haryna news : प्रधानमंत्री का संदेश लेकर आए नायब सैनी

दरअसल नरवाना में कार्यक्रम दोपहर दो बजे रखा गया था। वहीं प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करीब एक घंटा देरी से पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नरवाना के लोगों के लिए राम राम भेजी है। इस पर लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Redmi K90 Max: 8500mAh बैटरी, फोन के अंदर पंखा! जानें अनोखे फीचर्स

Redmi K90 Max: रेडमी शुरू से ही मार्किट में...

Hisar Railway News: हिसार बनेगा बड़ा जंक्शन! 9 किमी नई रेल लाइन और डबल वॉशिंग लाइन का काम शुरू

Hisar Railway News: हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्थ को...