Thursday, June 18, 2026
Homeताजा खबरJind : कटा हाथ, नंगे पांव, भूखे पेट जींद से बिहार के...

Jind : कटा हाथ, नंगे पांव, भूखे पेट जींद से बिहार के लिए निकला बालक, 150 किमी. दूर नूंह में 2 टीचरों ने रोका

Jind to bihar : जींद। हरियाणा के जींद में एक डेयरी में बालक को बंधुआ मजदूरी के लिए एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। यह बालक अपना कटा हुआ हाथ लेकर जींद से बिहार के लिए पैदल ही निकल पड़ा और करीब 150 किलोमीटर चलने के बाद जब नूंह जिले के तावडू इलाके में पहुंचा तो वहां दो स्कूल टीचरों और एक पुलिस अधिकारी ने उसे देखा तो इस मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस अब परिवार को इस बात के लिए मनाने में लगी है कि परिवार एफआईआर दर्ज करवाने में आगे आए।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक सरकारी स्कूल टीचर अरविंद कुमार और राकेश कुमार ने बारिश में इस लड़के को लड़खड़ाते हुए नंगे पांव चलते देखा। उस समय वह सिर्फ अंडरवियर पहने हुए था और काफी थका हुआ और बेसुध हालत में था। लड़के ने कई दिनों से कुछ खाया भी नहीं था। उसका बायां हाथ कोहनी से अलग हो गया था और उस पर बहुत ही कम पट्टी बंधी हुई थी। अपनी चोट के बावजूद वह अकेले ही 1000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर बिहार के किशनगंज में अपने घर लौटने का संकल्प मन में लेकर पैदल निकल पड़ा था।

स्कूल टीचर अरविंद कुमार ने बताया कि जब उसने उस लड़के से पूछा कि वह कहां जा रहा है तो उसने कहा बिहार। जैसे ही लड़के ने बिहार कहा तो स्कूल टीचर हैरान रह गया। क्योंकि बिहार 1000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर था। स्कूल टीचर के अनुसार यह लड़का मुश्किल से कार में बैठ पाया। उसने कुछ खाने को मांगा तो स्कूल टीचर ने उसे अपना लंच दे दिया जो उसने कुछ ही मिनट में खत्म कर दिया। टीचर सबसे पहले कि उसे एक नजदीकी पुलिस चौकी पर ले गए। उसके बाद वहां मौजूद होमगार्ड ने उन्हें नूंह सदर पुलिस थाने जाने को कहा। वहां एएसआई कमल सिंह मदद के लिए तैयार हो गए। उन्होंने लड़के को पहनने के लिए कपड़े दिए।

अरविंद ने कहा कि हम अपने सीनियर्स को सूचित करने के बाद उस दिन स्कूल नहीं गए और लड़के की मदद के लिए थाने पर ही रुक गए। लड़के को शुद्ध रूप से हिंदी नहीं आती है। वह भोजपुरी भाषा में बात करता है और उसे समझना यहां के लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा हो रहा था। इसी बीच यहां काम करने वाले बिहारी लोगों ने उसकी भाषा को देखकर पहचाना कि यह लड़का किशनगंज जिले का रहने वाला हो सकता है क्योंकि जिस भाषा में वह बात कर रहा था वह किशनगंज में बोली जाने वाली भाषा थी।

इसके बाद पुलिस एएसआई कमल सिंह उसे इलाज के लिए नूंह के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया। इस दौरान लड़का करीब 4 घंटे सोता रहा। डॉक्टरों ने बताया कि पट्टी किसी नौसिखिए ने की थी जो घाव पर चिपक गई थी। उनका अनुमान है कि यह पट्टी 12 से 14 दिन पुरानी हो सकती है। कमल सिंह ने थाने में वापस आकर लड़के के घर वालों को ढूंढने के लिए उससे पूछताछ की तो लड़का अपने घर के आसपास के गांव के नाम याद करने लगा।

साथ ही दरोगा ने किशनगंज के एसपी से संपर्क किया। एसपी ने एक स्थानीय एसएचओ से परिवार का पता करने को कहा। दो-तीन घंटे बाद जब लड़के ने अपनी बोली में पुलिस अधिकारी से बात की तो सफलता मिली। लड़के का एक भाई हरियाणा के कैथल में दिहाड़ी मजदूरी करता है। मंगलवार शाम तक तीन अन्य रिश्तेदार वहां पहुंच गए और वह उसे रोहतक के पीजीआई ले गए जहां गुरुवार को उसकी सर्जरी हुई। नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि परिवार ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया और लड़के को घर ले जाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसे इलाज के लिए जाने दिया लेकिन बाद में जीरो एफआईआर दर्ज करवाने की कोशिश करेंगे।

लड़के ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि वह काम की तलाश में हरियाणा आया था। तभी एक व्यक्ति ने उसे जींद में 10 हजार रुपए महीने की नौकरी दिलाने का वादा किया। नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर लड़के को एक कमरे में बंद कर दिया गया। न तो उसे पैसे दिए गए और न ही ठीक से खाना दिया गया। सिर्फ मोटर से चलने वाली चार कटिंग मशीन चलाने के लिए ही बाहर निकाला जाता था। एएसआई कमल सिंह के अनुसार लड़के ने बताया कि चारा कटिंग मशीन में घास डालते समय उसका हाथ कट गया उसे सही तारीख या समय याद नहीं है। उसे जींद में कहीं एक डेरी फार्म में रखा गया था।

जहां से उसने चलना शुरू किया था। लड़के ने बताया कि चोट लगने के बाद उसके मालिक ने उसे कोई दवा दी जिससे उसे नींद आ गई। जब वह नींद से जगा तो वह एक डिस्पेंसरी में था। उसकी जेब में कुछ पैसे भी थे। इसके बाद वह फिर से सो गया। जब वह उठा तो पैसे और उसके कपड़े गायब थे। डिस्पेंसरी वाले ने उसे वहां से जाने को कहा। तभी वह पैदल ही बिहार अपने घर की ओर चल पड़ा। पुलिस ने कहा कि लड़का डेरी का सही स्थान या अपने मालिक का नाम नहीं बता सका है, लेकिन अगर परिवार के लोग शिकायत दर्ज करने के लिए सहमत होते हैं तो पुलिस जांच करेगी और इस मामले में डेयरी संचालक को ढूंढ निकालने का काम करेगी।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...