Jind College name change : हरियाणा सरकार ने जींद के सरकारी कॉलेज के नाम में बड़ा बदलाव किया है। उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार गवर्नमेंट कॉलेज, जींद का नाम बदलकर अब “संत शिरोमणि श्री सैन भगत गवर्नमेंट कॉलेज, जींद” कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी पत्र में क्या जिक्र है ? (Jind College name change)
जारी पत्र के मुताबिक यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा की ओर से प्राचार्य, गवर्नमेंट कॉलेज जींद को भेजा गया। पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राज्य सरकार ने कॉलेज का नाम बदलने का निर्णय लिया है और अब सभी प्रशासनिक व शैक्षणिक रिकॉर्ड में नए नाम का ही उपयोग किया जाएगा।

आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों को भेजी (Jind College name change)
इस आदेश की प्रतियां हरियाणा के सभी सरकारी कॉलेजों के प्राचार्यों, राज्य विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों, डिप्टी कमिश्नर जींद और संबंधित विभागों को भी भेजी गई हैं, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, जींद का रिकॉर्ड उपलब्ध है।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार पहले भी संत शिरोमणि श्री सैन भगत जी महाराज के नाम पर किसी शैक्षणिक संस्थान का नाम रखने की घोषणा कर चुकी थी।

