Wednesday, June 17, 2026
Homeताजा खबरJind Smart Bazar : जींद में पालिका बाजार की जगह बनेगा स्मार्ट...

Jind Smart Bazar : जींद में पालिका बाजार की जगह बनेगा स्मार्ट बाजार, 13 करोड़ से होगी सड़कों की रिपेयरिंग, शहर के बीच में बनेगी मल्टीपर्पज बिल्डिंग

Jind Smart Bazar : हरियाणा के जींद में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली और विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें डा. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि शहर के रानी तालाब के निकट गुल्ला जोहड़ी में लगभग 100 करोड़ रुपए की राशि से मल्टीपर्पज बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें एक ही छत के नीचे लोगों की सुविधा अनुसार प्रतिष्ठान खोले जाएंगे। इसके अलावा पालिका बाजार को स्मार्ट बाजार (Jind Smart Bazar) बनाया जाएगा। इस योजना पर लगभग दो करोड़ 37 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी।

शहर के सेक्टर 7, 8 तथा 9 में लगभग 13 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों की रिपेयरिंग होगी। दालमवाला गांव में भी स्मार्ट बस क्यू शेल्टर बनाया जाएगा। इन सभी विकास योजनाओं का अस्टीमेट तैयार किया जा चुका है और जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर इन पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। डिप्टी स्पीकर डा. कृष्णलाल मिड्ढा ने सिलसिलेवार सभी विभागों से विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जितने भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। पुराना बस अड्डा पर नई परियोजना तैयार की जाए। जिससे इस जगह का सही इस्तेमाल हो सके। उन्होंने सफीदों गेट से परशुराम चैक तक सड़क को चौड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न 29 सड़कें बनाने के लिए की जा रही विभागीय कार्रवाई की भी समीक्षा की।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas yojna) के तहत बनाए जा रहे पात्र परिवारों के मकानों की प्रगति की समीक्षा की, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने कहा कि योजना के तहत 341 पात्र परिवारों की पहचान की गई है। जिनमें से 325 लोगों के बैंक खातों में पहली किस्त जारी की जा चुकी है। शेष के बैंक खातों दुरूस्त करने करवाने के लिए संबंधित को कहा गया है। जल्द ही इनके बैंक खातों में भी राशि डलवा दी जाएगी। इसके अलावा नए आवेदकों के आवेदनों पर भी कार्यवाही जारी है।

विकास कार्यों में कोताही नही होगी बर्दाश्त

डिप्टी स्पीकर ने नाइट स्वीपिंग योजना के तहत शहर के व्यस्त ऐरिया में सफाई करवाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ई-लाईब्रेरी, महिला चोपाल, विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत किए जाने वाले विकास कार्य, दरियावाला व खोखरी गांव में पार्क निर्माण, शहर की इंदिरा कालोनी समेत विभिन्न कॉलोनियों में पानी के नल दबाने, सीवरेज व्यवस्था के सुधारिकण, मुख्य बाजार के अंदर बिजली लाइनों को अण्डरग्राउंड करने, कालवा-किनाना ड्रेन में गंदा पानी न डालने, कंडेला में बनने वाली सीएचसी की बिल्डिंग के लिए अस्टीमेट बनाने जैसे विकास कार्यो की विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को कहा कि जो भी विकास कार्य अधुरे है उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करवाएं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले दिनों हुई रिकार्ड तौड़ बरसात का पानी दो से तीन घंटे में निकालने के लिए प्रशासन द्वारा जो मेहनत की गईए उससे साबित होता है कि जींद में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। इस अवसर पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, जींद के एसडीएम सत्यवान सिंह मान, जिला परिषद सीईओ अनिल दून, डीएमसी सुरेंद्र, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...