Saturday, June 6, 2026
Homeक्राइमFake Ghee : जींद में फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी,...

Fake Ghee : जींद में फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, भारी मात्रा में मिला घी, फैक्ट्री सील, 5 सैंपल लिए

Jind Fake Ghee sampling : हरियाणा के जींद में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने पिल्लूखेड़ा मंडी में धड़ौली रोड पर श्री साई फूड प्रोडक्ट नाम की फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में घी पाया गया। टीम ने घी व अन्य सामान के सैंपल लिए हैं। सैंपलों को जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिया गया है। फैक्ट्री को सील भी कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) को सूचना मिली थी कि धड़ौली रोड पिल्लूखेड़ा मंडी में श्री साई फूड प्रोडक्ट नाम की फैक्ट्री में मिलावटी घी (Jind Fake Ghee) तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद वीरवार को जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के निरीक्षक डा. योगेश कादियान के नेतृत्व में टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की। टीम ने यहां से कुल साढे चार हजार लीटर घी के पांच सैंपल लिए हैं।

Jind Fake Ghee : साढ़े 4 हजार घी के लिए सैंपल

जिनमें मोक्ष डेयरी 1633 लीटर, हरियाणा डेयरी के कुल 547 किलोग्राम सहित अन्य उत्पादों के लगभग साढे चार हजार लीटर घी के सैंपल लिए हैं। फैक्ट्री में खुद के उत्पादों को तैयार किया जाता है। टीम ने घी के सैंपल लेकर जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Fake Ghee factory raided by Food Safety Department in Jind; huge quantity of ghee found, factory sealed, 5 samples taken
Fake Ghee factory raided by Food Safety Department in Jind; huge quantity of ghee found, factory sealed, 5 samples taken

जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के निरीक्षक डा. योगेश कादियान ने बताया कि सूचना मिली थी, धड़ौली रोड पर फैक्ट्री में मिलावटी घी तैयार किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार घी पाया गया। जिसके पांच सैंपल लेकर जांच के लिए लेबोरेटरी भेजे हैं। फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Jind Fake Ghee : मिलावटी व नकली घी को लेकर सुर्खियों में रहा है जींद

मिलावटी घी तैयार कर जींद के बाद दूसरे शहरों सहित दिल्ली में सप्लाई किए जाने के मामले आते रहे हैं। जिले में नकली घी बनाने की अब तक तीन फैक्टरियां पकड़ी गई हैं। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने पिछले साल 38 सैंपल लिए थे, जिनमें से 17 सैंपल फेल आए हैं। संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है। चार मामले अदालत में चल रहे हैं। एक माह पहले उचाना में नकली घी (Jind Fake Ghee) बनाने का मामला पकड़ा गया था। यहां से 65 किलोग्राम खुला और 210 लीटर घी पैकिंग में पकड़ा गया था। ये घी दिल्ली में सप्लाई किया जाता था। घी बनाने वाले नंदकिशोर को गाेहाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Related News

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...

Jind news : जींद में पल भर के गुस्से ने बना दिया कातिल, पड़ोसी की ईंट मार हत्या

एकता क्रांति न्यूज। जींद : हरियाणा के जींद जिले के थुआ गांव में एक (Jind news) व्यक्ति ने पड़ोसी के सिर में ईंट मारकर...

Sports news : 550 खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला, जींद की बेटी शिल्पा ने जीता गोल्ड

एकता क्रांति न्यूज, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के एथलीटों ने 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स (Sports news) चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी...

Binder Danoda : गीतों से पहचान, अब हरियाणा की संस्कृति की कमान, बिंदर दनौदा बने अतिरिक्त निदेशक

एकता क्रांति न्यूज | जींद/चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने कला, साहित्य और लोक संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जींद जिले...

CRSU News : जींद यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्रा के साथ गंदी हरकत, ब्लैकमेल करने का आरोपी क्लर्क सस्पेंड

एकता क्रांति न्यूज : हरियाणा के जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU News) में बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लर्क को सस्पेंड किया गया...

ACB Raid : थाने में बिछा ACB का जाल, 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते ही फंस गया पुलिस हेड कांस्टेबल

एकता क्रांति न्यूज। (ACB Raid Panipat) : हरियाणा के पानीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील...

ITI में 2 जून से शुरू होंगे एडमिशन के फार्म, 5244 सीट, 15 हजार विद्यार्थी पासआउट

एकता क्रांति न्यूज। जींद (ITI Admission) : आइटीआइ में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...

Jind news : जींद जेसीआई एल्यूमिनी ने की मासिक बैठक, 7 जून को फ्री चिकित्सा कैंप

एकता क्रांति न्यूज, जींद। जेसीआई एल्यूमिनी की मासिक (Jind news) बैठक जे सी रीजन चेयरमैन प्रमोद गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीटिंग का...