Friday, June 12, 2026
HomeहरियाणाNarwana cm railly : जींद में सीएम ने की 206 करोड़ की...

Narwana cm railly : जींद में सीएम ने की 206 करोड़ की घोषणाएं, सिविल अस्पताल 50 से 100 बेड का अपग्रेड, HSVP का नया सेक्टर-नई सब्जी मंडी निर्माण की घोषणा

Jind Narwana cm railly : हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में आयोजित विकास रैली के मंच से सीएम नायब सैनी ने करीब 206 करोड़ 25 लाख रुपए की योजनाओं की घोषणा और उद्घाटन किए। इनमें नरवाना का सिविल अस्पताल 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड का करने, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एक नया सेक्टर और नई सब्जी मंडी बनाने की घोषणा प्रमुख हैं। इसके अलावा भी दो दर्जन से ज्यादा घोषणाएं सीएम ने की।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा आयोजित नरवाना की मेला मंडी में आयोजित रैली में सीएम सैनी ने बोलते हुए कहा कि विपक्ष के लोग झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। लोग कहते हैं कि नरवाना घर हैं उनका, टवीट करते रहते हैं लेकिन घर के लिए करते कुछ नही हैं। कांग्रेस कार्यकाल में विकास नहीं होता था।

वर्ष 2014 से अबतक नरवाना क्षेत्र में विकास के लिए 2,105 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। कांग्रेस कार्यकाल में मात्र में 607 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं। भाजपा सरकार ने नरवाना के लिए 111 घोषणाएं की थी, जिनमें से 98 को पूरा कर लिया गया है। वहीं जींद जिला में कुल 627 घोषणाएं की थी उनमें से 541 घोषणाएं पूरी कर ली हैं और शेष पर काम चल रहा है।

इन योजनाओं की सीएम ने की घोषणा

सीएम ने घोषणा की कि कलौदा खुर्द में स्टेडियम बनाया जाएगा। गांव अमरगढ़ में पशु अस्पताल को लेकर जमीन मुहैया करवाए जाने पर वहां पशु अस्पताल 40 लाख रुपए से बनवा दिया जाएगा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कर्मगढ, बिधराना, दबलैन, दनौदा, हथो, ढाणी स्कूलों के लिए भी वो चार करोड़ 50 लाख रुपये देने की घोषणा करते हैं। नरवाना में सिविल अस्पताल को अपग्रेड कर 100 बेड का करने की घोषणा की।

अमरगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिधराना में सब हेल्थ सेंटर को लेकर भूमि उपलब्ध करवाने पर वहां भी बनाने की घोषणा की। नरवाना में नई सब्जी मंडी की जमीन उपलब्ध करवाने पर नई सब्जी मंडी बना दी जाएगी। मेला, धमतान, गढ़ी, दनौदा कलां अनाज मंडियों के निर्माण के लिए पांच करोड़ देने की घोषणा की। हरियाणा विकास प्राधिकरण सेक्टर बनाने की घोषणा की। टोहाना से धमतान साहिब तक रजवाहे के पुनर्निमाण को लेकर पांच करोड़ की घोषणा की।

Jind Narwana CM Railly : Announcements worth 206 crores, civil upgrade, HSVP, new sector
Jind Narwana CM Railly : Announcements worth 206 crores, civil upgrade, HSVP, new sector

रैली के मंच पर पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार ने सीएम को हल भेंट किया। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री कृष्ण बेदी, डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, उचाना विधायक देवेंद्र चतुरभुज अत्री, नलवा विधायक रणधीर पनिहार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नरवाना के लोगों को राम-राम बोला है। नरवाना के लोगों ने जो पगड़ी उनके सिर पर रखी है वो इसका पूरा मान रखेंगे। नरवाना को तीन गुणा गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

कांग्रेस सरकार पर सीएम ने बोला हमला

सीएम ने पिछली सरकारों पर हमला बोला और कहा कि आप लोग तालियां बजाते थे लेकिन विकास नहीं होता था। लोगों की जरूरतों के बारे में किसी ने नहीं सोचा। विकास की बात कभी नही की गई। पहले यहां केवल राजनीति होती थी लेकिन विकास की बात नहीं होती थी। हमने इस परम्परा को तोड़ा है। नरवाना को वह विकास और सम्मान दिया है जिसके आप हकदार थे।

Jind Narwana CM Railly : Announcements worth 206 crores, civil upgrade, HSVP, new sector
Jind Narwana CM Railly : Announcements worth 206 crores, civil upgrade, HSVP, new sector
  • सीएम ने इन विकास कार्यों की भी घोषणा की
  • योजना -इतने रुपए होंगे खर्च
  • अमरगढ़ में पशु अस्पताल – 40 लाख रुपए
  • दनौदा गांव की सड़क -5 करोड़ रुपए
  • पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस – साढ़े 9 करोड़ रुपए
  • नरवाना टोहाना रोड, पुराना हिसार रोड पर ओवरब्रिज 60 करोड़
  • नरवाना विस पंचायतों के लिए – 5 करोड़ रुपए

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...