Jind news : जींद जिले में 20 हजार लोगों ने की स्व-गणना, आज अंतिम दिन

Date:

Jind news : जींद के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत जिले में अब तक करीब 20 हजार लोगों ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है। स्व-गणना के लिए अब केवल एक दिन शेष है, इसलिए सभी नागरिक 30 अप्रैल तक अपनी गणना अवश्य पूर्ण करें और इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

स्व-गणना एक सरल प्रक्रिया है, जिसे नागरिक घर बैठे पोर्टल के माध्यम से मात्र पांच से सात मिनट में पूरा कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आईडी नंबर को गणनाकर्मी को सांझा करना होगा। एक मई से जिले में घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग एवं जनगणना का कार्य शुरू किया जाएगा।

इस दौरान सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वह गणना कर्मियों और पर्यवेक्षकों को सही, सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करें। नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसे किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related