Jind Police News : जींद में महिला अपराध में आई कमी, पिछले साल थे 2218 मामले, इस बार अब तक 379 मामले

Date:

एकता क्रांति, जींद।
Jind Police News : जिले में पिछले तीन सालों में महिला अपराधों में कमी आई है। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के कारण जिले में महिला अपराध कम हुए हैं। इसके अलावा पुलिस द्वारा लगातार महिलाओं को जागरुक करना भी महिला अपराधों में कमी का कारण रहा है। महिला टीमें दिन-रात महिलाओं की सुरक्षा में तैयार रहती हैं।

जिले में वर्ष 2024 में जिला पुलिस के पास दहेज उत्पीडन, मारपीट, छेड़छाड़, अपरहण, दुष्कर्म से संबंधित 2218 शिकायतें दर्ज हुई थी। महिला पुलिस टीम ने इनमें से 1980 मामलों का निपटान करवाया था। इनके अलावा गंभीर मामलों को दर्ज कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया। इसी प्रकार 2025 में जिले में 1834 महिला उत्पीड़न के मामले सामने आए थे। इनमें से पुलिस ने अपनी जागरूकता व उचित पैरवी की बदौलत 1709 शिकायतों का पंचायत व आपसी भाइचारे के आधार पर समाधान करवाया। वर्ष 2024-25 में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में 19 प्रतिशत की कमी आई, जो जींद जिले के लिए एक बड़ी उपलब्ध है। इसी प्रकार अब तक इस वर्ष में 379 शिकायतें पुलिस को मिली हैं। इनमें से 333 शिकायतों का महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा निदान किया जा चुका है।

Jind Police News: There has been a decrease in crimes against women in Jind, last year there were 2218 cases, this time so far 379 cases.
Jind Police News: There has been a decrease in crimes against women in Jind, last year there were 2218 cases, this time so far 379 cases.

 

पुलिस गश्त बढ़ाने से भी मिला फायदा (Jind Police News)

पुलिस ने पिछले तीन साल में अपनी गश्त भी बढ़ाई है। कालेजों के बाहर हमेशा पुलिस टीम तैनात रहती है। इसके अलावा पार्क व सार्वजनिक स्थानों पर बैठे युवाओं से बातचीत की जाती है। यदि कोई हुल्लड़बाजी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। वहीं पुलिस टीम समय-समय पर छात्राओं को जागरूक भी करती रहती है। महिला थाना व हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकी पीड़ित महिला अपनी समस्या बिना किसी भय के बता सकें।

पुलिस प्रशासन जिले में महिला अपराधों को कम करने व महिलाओं को जागरूक करने के लिए सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में महिला पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं। हर वर्ष दो लाख से ज्यादा छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया जाता है। शिक्षण संस्थाओं व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस विभाग द्वारा महिला कानूनी अधिकारों व हेल्प लाइन नंबरों के पोस्टर लगाए जाते हैं। उनके कार्यालय में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा व घर जैसा माहौल देने के लिए महिला पुलिस कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।

–कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related