Jind Teacher Case : पांचवीं कक्षा की दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप, अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज

Date:

Jind Teacher Case : अलेवा थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में अध्यापक द्वारा पांचवीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्राओं के अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित अध्यापक दिलबाग के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिता ने पुलिस को दी शिकायत (Jind Teacher Case)

अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। मंगलवार को स्कूल जाते समय रोते हुए बेटी ने उसकी मां को बताया कि स्कूल में पढ़ाने वाला एक अध्यापक काफी दिनों से बुरी नीयत से उसके साथ छेड़खानी करता है।

Jind Teacher Case: Case filed against teacher for molesting two fifth-grade girl students
Jind Teacher Case: Case filed against teacher for molesting two fifth-grade girl students

 

क्या है पूरा मामला ? (Jind Teacher Case)

उसकी मां ने यह बात उसे बताई। जब वह स्कूल में आया, तो उसकी लड़की स्कूल के कोने में बैठी हुई रोते मिली। लड़की से पूछा, तो उसने बताया कि उसका अध्यापक उसे गलत तरीके से छूता है। उसने यह बात प्राचार्या को बताई व मामले की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पता किया, तो मालूम हुआ कि अध्यापक ने एक दूसरी छात्रा के साथ भी छेड़छाड़ की है। अलेवा थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि एक सरकारी स्कूल के अध्यापक दिलबाग के खिलाफ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत अभिभावकों ने पुलिस को दी है। पुलिस ने एक छात्रा के अभिभावक की शिकायत पर आरोपित अध्यापक के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपित अध्यापक दिलबाग का कहना है कि उनके ऊपर लगे आरोप निराधार हैं। ये बच्चियां उनकी बेटी जैसी हैं। उनके साथ वे इस तरह की गलत हरकत नहीं कर सकते।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related