Julana Police : जुलाना में भठ्ठा संचालक से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, पुलिस जांच में जुटी

Date:

Julana Police : जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित ओम भट्ठा संचालक अनूप से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। भठ्ठा संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो करोड़ रुपये तैयार रखने की दी धमकी  (Julana Police)

थाना प्रभारी जुलाना विक्रम जोशन के मुताबिक भठ्ठा संचालक अनूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर बाद लगभग चार बजे उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप काल आई। जब उसने काल उठाई तो दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने उससे दो करोड़ रुपये तैयार रखने की धमकी दी। उसी दिन रात करीब नौ बजे दोबारा उसी नंबर से व्हाट्सएप काल आई। इस बार भी आरोपी ने रंगदारी की मांग दोहराई और जल्द से जल्द पैसे की व्यवस्था करने को कहा। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जिस नंबर से कॉल आई है, उसकी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया (Julana Police)

विक्रम जोशन ने बताया कि, पुलिस को शिकायत मिली थी कि भट्ठा संचालक को धमकी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

 

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related