LPG Price Hike: 1000 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, देखें दिल्ली से पटना तक के नए रेट

Date:

LPG Price Hike: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध तनाव का असर पेट्रोल डीजल के दाम से लेकर LPG के दाम पर भी हो रहा है। जिसके चलते सप्‍लाई सुचारु रूप से करने में मुश्किल होने के चलते अब आज 1 मई से पुरे देश के कई शहरों में LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट करीब 1000 रुपये तक बढ़ा दिए गए है जिसके चलते पहले करीब 2000 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 3000 तक में मिलेगा। जिसके चलते एक दाम से भाव में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि की गई है।

1000 बढ़ गए प्रति सिलेंडर के भाव LPG Price Hike

LPG Price Hike: 1000 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, देखें दिल्ली से पटना तक के नए रेट
LPG Price Hike: 1000 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, देखें दिल्ली से पटना तक के नए रेट

जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल के साथ ही अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्‍म होने के साथ ही महंगाई की मार भी पड़ने लग गई है जिसके चलते आज 1 मई को सरकारी तेल और गैस वितरण कंपनी द्वारा LPG कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में सीधे 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

जिसके चलते अब मुंबई से लेकर दिल्ली तक सभी शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 3000 से भी ज्यादा में मिल रहा है। हालाँकि राहत की खबर यह है कि अभी घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। जिसके चलते घरेलू सिलेंडर की कीमत ज्यों की त्यों ही है।

जानकरी के लिए बता दें कि सभी जगह पर सिलेंडर की कीमत में 1000 रुपये बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालाँकि इस वृद्धि के चलते शादी करने वालों और होटल-रेस्‍तरां पर खाना अब पहले से भी महंगा मिलेगा। LPG Price Hike

दिल्‍ली में सिलेंडर के रेट LPG Price Hike

आज 1 मई से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट में करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जिसके चलते अब नए दाम 3,071.50 रुपये रुपये तक पहुंच गए है। हालाँकि यहाँ भी घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी के चलते दिल्ली के साथ देश के कई बड़े शहरों में सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

कोलकाता और मुंबई के ताज़ा रेट 

मुंबई में भी कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है जिसके चलते आज के ताज़ा दाम के मुताबिक रेट 3,024 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। हालाँकि पहले यह दाम 2,031 रुपये प्रति सिलेंडर तक ही थे। लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमत यहाँ भी 912.50 रुपये पर पहले की तरह ही टिक्की हुई है।

वही कोलकाता में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 3,202 रुपये तक अब आज से मिलेगा। हालाँकि पहले की कीमत सिर्फ 2,208 रुपये ही थी। लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमत यहाँ भी स्थिर ही है हालाँकि कॉमर्शियल के दाम में करीब 990 रुपये की वृद्धि देखने को मिली है। LPG Price Hike

राजस्थान जयपुर में भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 3,099 रुपये पहुंच गए है जो अब से पहले 2,031 रुपये ही थे। चेन्‍नई में एलपीजी 3,237 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रहा है।

वही पटना में सिलेंडर की कीमत 2,365 रुपये से बढ़कर 3,361 रुपये पहुंच गई है। जबकि घरेलू सिलंडर की कीमत स्थिर ही है जो 1,011 रुपये है। UP के लखनऊ में कॉमर्शियल सिलेंडर 3,194 रुपये है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related