हरियाणा में मानसून की सक्रियता इस दिन हो जाएगी कम, जाने यहां आपके शहर का मौसम?

Date:

Haryana Monsoon Update : हरियाणा के तमाम क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बरसात का सिलसिला चलता रहा और गलियों, मोहल्लों में पानी के छोटे-छोटे तालाब बन गए। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। बुधवार को दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

.आज कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में बरसात का कहर बरपने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं फरीदाबाद समेत 12 जिलों में यलो अलर्ट है। हथिनीकुंड बैराज पर पानी का लेवल भी बढ़ गया है सोमवार रात 8 बजे तक यहां 1 लाख 71 हजार 346 क्यूसेक पानी रिकार्ड हुआ है। जिसके चलते फ्लड गेट 63 घंटे से खुले हुए हैं। सुरक्षा को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान भी कर दिया गया है।

मानसून की रफ्तार कब धीमी पड़ेगी?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिणी हरियाणा में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं के कारण राज्य में मानसून की सक्रियता 6 सितंबर तक बनी रहेगी। हालांकि 4 से 6 सितंबर के बीच बरसात की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है। अब तक प्रदेश में सामान्य से 39 फीसदी अधिक बरसात हो चुकी है ।

यमुनानगर में सबसे ज्यादा 992.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सिरसा और भिवानी में सबसे कम बरसात हुई है। बरसात ने जहां किसानों की उम्मीदों को नई उड़ान दी है। वहीं शहरवासियों को भी उमस से राहत मिल गई है। आसमान से बरसती बूंदों ने सितंबर के आगाज़ को खुशनुमा बना दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Redmi K90 Max: 8500mAh बैटरी, फोन के अंदर पंखा! जानें अनोखे फीचर्स

Redmi K90 Max: रेडमी शुरू से ही मार्किट में...

Hisar Railway News: हिसार बनेगा बड़ा जंक्शन! 9 किमी नई रेल लाइन और डबल वॉशिंग लाइन का काम शुरू

Hisar Railway News: हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्थ को...