NEET Admit Card: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की तैयारी कर रहे छात्रों की धड़कने धीरे धीरे तेज होती जा रही है। जैसे जैसे परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है। हालाँकि आज रविवार को नीट 2026 का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जा रहा। NEET Admit Card
जिसके चलते NTA ने अब अचानक नई तारीख की घोषणा कर दी है। जिसके चलते ताज़ा अपडेट के मुताबिक एडमिट कार्ड आज नहीं बल्कि कल सोमवार 27 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
एनटीए ने टाला एडमिट कार्ड NEET Admit Card

हालाँकि अब से पहले आज 26 तारीख को एडमिट कार्ड जारी करने की बात कही जा रही थी लेकिन अब सुबह करीब 11 क बजे NTA के सोसाइल मीडिया अकॉउंट से जानकारी मिली है की कल सुबह एडमिट कार्ड जारी किये जाएगें। हालाँकि यह भी कहा जा रहा है की एक साथ 22 लाख स्टूडेंट्स का दबाव पोर्टल पर होगा इसे मैनेज करने के लिए ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। जिसके चलते एडमिट कार्ड की तारीख आगे बधाई गई है।
3 मई को परीक्षा 22 लाख की उम्मीदें NEET Admit Card
बता दें कि नीट यूजी परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक एक ही स्तर में आयोजित की जाएगी। इस बार प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी है क्योंकि रिकॉर्ड 22 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। भारत के 552 शहरों के अलावा विदेश के 14 देशों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों और परीक्षा केंद्रों का प्रबंधन एनटीए के लिए एक बड़ी चुनौती है। NEET Admit Card
छात्र एडमिट कार्ड की चिंता छोड़ : एजेंसी
एडमिट कार्ड में देरी के बीच एनटीए ने छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए खास संदेश भी दिया है। एजेंसी ने अपने पोस्ट में कहा कि छात्र एडमिट कार्ड की चिंता छोड़ परीक्षा से पहले के इस आखिरी रविवार का उपयोग कॉन्सेप्ट्स को रिवाइज करने और प्रैक्टिस टेस्ट के लिए करें। NEET Admit Card
छात्र कल सुबह 10 बजे के बाद अपनी लॉग-इन आईडी और पासवर्ड के जरिए neet.nta.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसी के चलते विभाग द्वारा क्षेत्रों को शांत रहने कि अपील की गई है।

