Tuesday, June 16, 2026
HomeहरियाणाNew IMT : हरियाणा में IMT को लेकर अपडेट, जमीनी क्षेत्रफल घटाने...

New IMT : हरियाणा में IMT को लेकर अपडेट, जमीनी क्षेत्रफल घटाने पर विचार कर रही सरकार, ये है कारण

Haryana New IMT : हरियाणा में आईएमटी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। सरकार अब आईएमटी का जमीनी क्षेत्रफल घटाने पर विचार कर रही है, क्योंकि सरकार को पर्याप्त जमीन नहीं मिल पा रही है। सरकार द्वारा जमीनी क्षेत्रफल 1500 एकड़ से घटाकर 1200 एकड़ तक किया जा सकता है।

इस मामले में हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि सीएम नायब सैनी ने वर्ष 2030 तक औद्योगिक विकास को और तेज करने के लिए प्रदेश में 10 नई IMT स्थापित करने की घोषणा की थी, जिनमें से 5 आई.एम.टी. को मंजूरी भी मिल चुकी है। दरअसल किसानों द्वारा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आई.एम.टी.) के लिए अपनी ज़मीन के कलेक्टर रेट से कई गुना अधिक दाम मांगे जाने के कारण हरियाणा में आई.एम.टी. निर्माण की अधिकांश परियोजनाएं अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। कई स्थानों पर किसान कलेक्टर रेट से 6 से 8 गुना रेट मांग रहे हैं, जिससे सरकार के लिए ज़मीन खरीदना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Haryana New IMT : हरियाणा सरकार की ये है नीति

हरियाणा सरकार की नीति है कि किसानों की सहमति के बिना उनकी ज़मीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। विकास परियोजनाओं के लिए किसानों से बाजार भाव पर ज़मीन खरीदने की योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी, जिसे वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। इसी नीति के तहत सरकार ने किसानों से स्वैच्छिक रूप से ज़मीन खरीदने के लिए ई-भूमि पोर्टल शुरू किया है, जहां किसान अपनी ज़मीन बेचने की पेशकश करते हुए स्वयं रेट तय करते हैं। यदि सरकार को रेट उपयुक्त लगता है तो ज़मीन खरीद ली जाती है, जबकि अधिक कीमत की स्थिति में मोलभाव की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

The Haryana government is considering reducing the land area for the new IMT.
The Haryana government is considering reducing the land area for the new IMT.

Haryana New IMT : 10 आईएमटी की जानी हैं विकसित

राम नरबीर सिंह का कहना है कि हरियाणा में 10 आईएमटी विकसित की जानी हैं, जिनमें से 6 परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इनमें से अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद और जींद में आई.एम.टी. निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंबाला जिले में दो आई.एम.टी. प्रस्तावित हैं, जिनमें से एक सीएम नायब सैनी के पूर्व विधानसभा क्षेत्र नारायणगढ़ में विकसित की जानी है। अंबाला और यमुनानगर की परियोजनाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में किसानों द्वारा ज़मीन के अधिक दाम मांगे जाने के कारण प्रक्रिया धीमी बनी हुई है। महेंद्रगढ़ के खुडाना क्षेत्र में ज़मीन उपलब्ध न होने के चलते वहां आई.एम.टी. का प्रस्ताव फिलहाल अधर में लटका हुआ है।

Haryana New IMT :केएमपी के दोनों तरफ बसेंगे पांच नए शहर

दिल्ली से नज़दीकी और उपजाऊ भूमि होने के कारण हरियाणा में ज़मीन के दाम अपेक्षाकृत अधिक हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (के.एम.पी.) एक्सप्रेसवे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (HSIIDC) की एक महत्वपूर्ण संपत्ति है।

वर्ष 2031 की अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने के.एम.पी. एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए शहर विकसित करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। ये प्रस्तावित शहर ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के साथ-साथ दिल्ली पर बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करने में भी सहायक सिद्ध होंगे।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...