OnePlus Nord CE 6 Lite: 7000mAh बैटरी और 5G ताकत, प्रीमियम के साथ कमाल के फीचर्स

Date:

OnePlus Nord CE 6 Lite: OnePlus कंपनी शुरू से ही काफी प्रीमियम फ़ोन मार्किट में पेश करती आ रही है जिसके चलते अब फिर कंपनी की और से सेगमेंट में नया धमाल मचने के लिए Nord CE 6 Lite को पेश करने का रही है। यह फ़ोन अब बड़ी बैटरी के साथ ही अपने मुकाबले के कई फ़ोन को पीछे छोड़ सकता है।

OnePlus Nord CE 6 के साथ कंपनी इसका किफायती वर्जन OnePlus Nord CE 6 Lite 5G को लॉन्च करेगी। जानकारी के मुताबिक इस फ़ोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

परफॉर्मेंस में बेहतरीन OnePlus Nord CE 6 Lite

OnePlus Nord CE 6 Lite: 7000mAh बैटरी और 5G ताकत, प्रीमियम के साथ कमाल के फीचर्स
OnePlus Nord CE 6 Lite: 7000mAh बैटरी और 5G ताकत, प्रीमियम के साथ कमाल के फीचर्स

वनप्लस के इस अपकमिंग हैंडसेट को हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर मॉडल नंबर CPH2943 के साथ देखा गया है। प्रसिद्ध टिप्स्टर अभिषेक यादव के दावों के अनुसार, कंपनी अगले महीने एक बड़े इवेंट में इन दोनों स्मार्टफोन्स से पर्दा उठा सकती है। जानकारी के मुताबिक फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो डिवाइस को सिंगल कोर में 1,068 और मल्टीकोर में 2,953 का स्कोर मिला है। यह स्कोर से पता चलता है कि बजट फोन होने के बावजूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग में यह बेहतर होगा।

मिड-रेंज कीमत में प्रीमियम फीचर्स का तड़का OnePlus Nord CE 6 Lite

कंपनी ने पिछले साल सीधे नॉर्ड सीई 4 लाइट के बाद 5 लाइट वर्जन को स्किप कर दिया था, इसलिए अब सीधे 6 सीरीज से बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि इसकी कीमत 23,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

क्या होंगे संभावित स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.7 इंच की बड़ी एलसीडी स्क्रीन मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 7000mAh की बैटरी होगी। वनप्लस इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी देगा, ताकि इतनी बड़ी बैटरी को चार्ज करने में घंटों का समय न लगे।फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सिस्टम और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।यह लेटेस्ट Android 16 पर आधारित OxygenOS के साथ यह आ सकता है।

क्यों खास है यह स्मार्टफोन

अक्सर बजट स्मार्टफोन्स में बैटरी तो बड़ी मिल जाती है, लेकिन प्रोसेसर या सॉफ्टवेयर के मामले में समझौता करना पड़ता है। वनप्लस के साथ अच्छी बात यह है कि इसका OxygenOS यूजर इंटरफेस काफी क्लीन और स्मूथ होता है। 7000mAh बैटरी उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो कंटेंट क्रिएटर हैं या फिर दिनभर फोन पर एक्टिव रहते हैं और बार-बार चार्जिंग के झंझट से बचना चाहते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related