Monday, May 25, 2026

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeताजा खबरइस दिन लॉन्च होगा Pixel 10a , जानें कुछ खास फीचर्स और...

इस दिन लॉन्च होगा Pixel 10a , जानें कुछ खास फीचर्स और AI के बारे में …

Pixel 10a Google शुरू से ही कॉफी बेहतरीन प्रोडक्ट मार्किट में लेकर आती रही है ऐसे ही कंपनी इस बार फिर 18 फरवरी को अपना धमाकेदार प्रोडक्ट Pixel 10a लॉन्च करने की तैयारी में है . यहाँ अब तक का सबसे किफायती फोन होने वाला है . इस फ़ोन का प्रीमियम डिजाइन और डुअल कैमरा सेटअप सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेगा . कंपनी का उद्देशय उन लोगो तक इस फ़ोन को पहुंचना है जो कम कीमत में बेहतरीन फ़ोन खरीदना चाहते है .

गूगल का एंट्री लेवल फ़ोन Pixel 10a 

यह फ़ोन कंपनी का एंट्री लेवल फ़ोन होने वाला है इससे पहले Pixel 9a फ़ोन एंट्री लेवल था जिसके स्थान पर अब Pixel 10a लॉन्च होने जा रहा है . कंपनी ने एक छोटा टीजर वीडियो जारी कर फोन का डिजाइन और लॉन्च की तारीख बताई है।

इन फीचर्स से लेस्स होगा Pixel 10a

यह फ़ोन की डिस्प्ले 120Hz और नए AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Pixel 10a उन लोगों के लिए खास होगा जो कम कीमत में Google का सॉफ्टवेयर अनुभव और लंबे समय तक अपडेट चाहते हैं। टीजर वीडियो में फोन का बैक पैनल, कैमरा डिजाइन और रंगों की झलक दिखाई गई है। यह मॉडल सबसे किफायती विकल्प होगा 10 सीरीज का जिसे खास तौर पर एंट्री लेवल सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Pixel A सीरीज का मकसद कम कीमत में वही सॉफ्टवेयर अनुभव देना है जो महंगे Pixel मॉडल में मिलता है।

डिजाइन और डिस्प्ले में क्या मिल सकता है

कंपनी इस फ़ोन में करीब 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले देगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को बेहतर बना सकता है।

AI फीचर्स के साथ कैमरा

Pixel फोन अपनी कैमरा क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। Pixel 10a में भी Google के इमेज प्रोसेसिंग एल्गोरिदम और AI आधारित कैमरा फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

संभावित कीमत

बता दें कि पिछले साल Pixel 9a की शुरुआती कीमत लगभग 499 डॉलर रखी गई थी, जबकि भारत में यह करीब 49999 रुपये में लॉन्च हुआ था। इसी के चलते अब Pixel 10a की कीमत भी इसी रेंज में रहने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि असली कीमत लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फ़ोन चार रंगों में पेश किया जा सकता है इसमें ओब्सीडियन, लैवेंडर, बेर, फोग रंग शामिल है .उम्मीद है कि Pixel 10a में भी 7 साल तक Android अपडेट सुरक्षा अपडेट, नए AI टूल्स मिल सकते हैं। इससे फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लायक बना रहेगा।

Pixel 10a इसी सेगमेंट में जगह बना सकता है, खासकर उन यूजर्स के बीच जो कैमरा और क्लीन एंड्रॉयड अनुभव चाहते हैं। क्योंकि इस रेंज के फ़ोन की बिक्री लगातार बढ़ रही है .

Spread the love