Railway news : हरियाणा के जींद से दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को फिर से बहाल कर दिया गया है। कोहरे के कारण दिसंबर माह में इस ट्रेन को कैंसिल किया गया था। दोबारा ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
बता दें कि ट्रेन नंबर 54034 जींद-दिल्ली पांच फरवरी से और ट्रेन नंबर 54031 दिल्ली-जींद का छह फरवरी से संचालन होगा। ऐसे में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ट्रेन नंबर 54031 दिल्ली-पैसेंजर ट्रेन दोपहर 12 बजे पुरानी दिल्ली से चलती है, जो दया बस्ती, शकूरबस्ती, मुंडका, बहादुरगढ़ के रास्ते सापला, रोहतक, समरगोपालपुर होते हुए जुलाना, जैजैवंती, किनाना के रास्ते जींद दोपहर लगभग सवा चार बजे पहुंचती है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 54034 दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जींद से चलती है, जो रात लगभग पौने आठ बजे दिल्ली पहुंचती है।
Railway news : दो महीने से कैंसिल चल रही थी ट्रेन
यह दो ट्रेन रद रहने पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि जींद से काफी व्यापारी व अन्य कर्मचारी इन ट्रेनों में सफर करते हैं। दो महीने ट्रेन रद रहने पर यात्रियों को बसों की ओर रुख करना पड़ रहा था। दोनों ट्रेन के चलने से जींद से दिल्ली रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को लाभ होगा, क्योंकि जींद से दिल्ली के लिए अल सुबह बस है।

इसके बाद दिन में सीधे दिल्ली के लिए बस कम है। ऐसे में अगर यात्रियों को वाया बस में दिल्ली जाना होता था तो उन्हें रोहतक से बस बदलनी पड़ती थी। इसी प्रकार दिल्ली से वापस जींद आते समय बस में यात्रियों को परेशानी होती थी। अब दो महीने के बाद ट्रेन चली है तो इसमें यात्री भारी सामान के साथ भी सफर कर सकेंगे और उन्हें बैठने के लिए सीट मिलने में भी आसानी रहेगी।
Railway news : जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन हुआ शुरु
जींद रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि धुंध के चलते रेलवे ने जींद-दिल्ली पैंसेंजर ट्रेन को दिसंबर माह की शुरआत में रद करने का निर्णय लिया था। अब धुंध कम होती है तो रेलवे ने ट्रैक पर दोबारा से जींद-दिल्ली पैंसेजर ट्रेन का संचालन शुरु किया है। ट्रेन नंबर 54034 पांच फरवरी और ट्रेन नंबर 54031 छह फरवरी से चलेगी। यह ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी लाभ होगा। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।

