Uchana LPG Gas : उचाना शहर में एलपीजी गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी शुरू, उपभोक्ताओं को मिली राहत

Date:

Uchana LPG Gas : एलपीजी गैस सिलिंडर लेने वाले शहर के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है कि उन्हें गैस सिलिंडर लेने के लिए अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। आनलाइन बुकिंग के बाद ओटीपी आने पर उन्हें गैस सिलिंडर शहर में मिलेगा। उचाना गैस एजेंसी द्वारा बीते कई दिनों से जो गैस सिलिंडरों की होम डिलिवरी बंद की हुई थी, वह शुरू कर दी है।

ओटीपी आने के बाद मिलता है गैस सिलेंडर (Uchana LPG Gas)

होम डिलिवरी शुरू होने के बाद शहर के उपभोक्ताओं को जो परेशानी गैस सिलिंडर के लिए होती थी, वह दूर हो गई है। अब ओटीपी आने के बाद उन्हें शहर में ही गैस सिलिंडर की गाड़ी आने पर मिल रहा है। गैस एजेंसी कर्मचारी राकेश ने बताया कि बीते एक सप्ताह से शहर में गैस सिलिंडर की डिलिवरी शुरू कर दी है। जो भी नियम गैस सिलिंडर की बुकिंग के हैं वह पूरे करने के बाद ओटीपी आता है। ये ओटीपी आने के बाद साथ-साथ में गैस सिलिंडर दिए जा रहे है।

Uchana LPG Gas: Home delivery of LPG gas cylinders started in Uchana city, consumers got relief
Uchana LPG Gas: Home delivery of LPG gas cylinders started in Uchana city, consumers got relief

 

स्थानीय लोगों को मिली राहत (Uchana LPG Gas)

उपभोक्ता मोनू, राकेश, अमित ने कहा कि कई दिनों से शहर में हो डिलिवरी शुरू होने से परेशानी कम हो गई है। पहले गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगना पड़ता था। काफी समय इंतजार के बाद भीड़ अधिक होने पर नंबर आता था। अब होम डिलिवरी होने पर उनके समय की बचत होती है। दुकान, मकान के आगे गाड़ी आने पर गैस सिलिंडर मिल रहे है। गैस एजेंसी मालिक बलकार ने कहा कि पहले भी कोई समस्या नहीं थी। ओटीपी आने के बाद नियमानुसार गैस सिलिंडर दिया जा रहा है। अब कई दिनों शहर में होम डिलिवरी शुरू कर दी है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related