29 अप्रैल 2026 Gold Silver Price : सोना 3 हजार और चांदी 6 हजार रुपये तक टूटी, जानें ताजा भाव

Date:

29 April 2026 Gold Silver Price : देश भर में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक ही दिन में सोने के दाम करीब 3 हजार रुपये तक नीचे आ गए, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। इस तेज गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ सकती है। आज 29 अप्रैल 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी सुबह के बुलेटिन के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,479 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,48,782 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 1,48,186 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,36,284 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

इसके अलावा, दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और कोटा जैसे प्रमुख शहरों में 18 कैरेट सोने का रेट 1,11,587 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 14 कैरेट सोने की कीमत 87,038 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। प्लेटिनम के भाव में भी बदलाव देखने को मिला और इसका रेट 64,429 रुपये दर्ज किया गया।

Gold Silver Price : 29 अप्रैल 2026 को चांदी का भाव

चांदी की कीमतों की बात करें तो IBJA के अनुसार 29 अप्रैल को इसमें भी (Today silver price) भारी गिरावट आई। IBJA के अनुसार, चांदी का भाव 2,43,825 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 2,36,541 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। यानी एक दिन में चांदी करीब 6 हजार रुपये सस्ती हो गई। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि दिनभर के कारोबार के दौरान कीमतों में फिर बदलाव संभव है।

हरियाणा के बाजारों में भी सोने और चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की गई। आज राज्य में सोने का भाव करीब 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। वहीं चांदी की कीमत लगभग 2,38,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। अलग-अलग शहरों में टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है। इसे निवेश की सलाह न माना जाए। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।


ये खबर भी पढ़ें : लाल डोरा और स्वामित्व योजना शिकायतों के निपटान का नियम बदला, नया आदेश जारी

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related