एकता क्रांति न्यूज (IAS HCS Transfer List 2026) : हरियाणा में देर रात को मेगा फेरबदल देखने को मिला। सरकार ने 17 आईएएस व 4 एचसीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की। इसमें जींद, चरखी दादरी के डीसी का ट्रांसफर हुआ तो वहीं कई उच्च पदों पर बैठे ब्यूरोक्रेट्स की जिम्मेदारी बदली गई हैं।
जींद में 24 अगस्त 2023 को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने पद संभाला था। तब से लेकर यूं तो कई बार ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुए लेकिन जींद डीसी IAS मोहम्मद इमरान रजा एक जगह टिके रहे। बताया जा रहा है कि डीसी साहब विधायक व डिप्टी स्पीकर की भी फेथ लिस्ट में शामिल थे। अब डीसी मोहम्मद इमरान रजा को मानव संसाधन विभाग (Human resources Haryana) के निदेशक के रूप नियुक्त किया गया है।
IAS HCS Transfer List : जींद की नई डीसी डॉ. वैशाली शर्मा होंगी।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2017 बैच की डॉ. वैशाली शर्मा अब जींद की नई डीसी होंगी। डॉ. वैशाली MBBS की डिग्री धारक हैं तो वहीं इससे पहले हिसार, करनाल में डीएमसी के पद पर तैनात रह चुकी हैं। 15 दिसंबर 2025 के बाद से डॉ. वैशाली अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रही थी। ये वही वैशाली शर्मा हैं, जिन्होंने जूनियर अधिकारियों और कर्मचारियों के ऑन ड्यूटी जींस पहनने पर रोक लगा दी है।

इसके अलावा मंदीप कौर को चरखी दादरी की नई डीसी बनाया गया है। कैथल में डीसी के पद पर तैनात IAS अपराजिता को वर्तमान ड्यूटी के अलावा मत्स्य विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। अपराजिता कैथल में भी डीसी रहेंगी और मत्स्य विभाग में भी एडिशनल पदभार सौंपा गया है। रोहतक नगर निगम के कमिश्नर की जिम्मेदारी नरेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
यहां देखें IAS HCS Transfer पूरी लिस्ट






