हरियाणा क्रांति। ACB Raid Bhiwani : हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। ACB की टीम ने भिवानी महिला थाना प्रभारी लेडी SHO को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। विजिलेंस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि सरकारी काम के बदले महिला एसएचओ कमलेश 7 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी। जैसे ही उनके पास शिकायत आई तो जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच कर रही है कि महिला SHO ने किस मामले में रिश्वत मांगी थी।
रेड के बाद ACB टीम SHO को अपने साथ ले गई। इस दौरान एसएचओ कमलेश सिविल ड्रेस में ही नजर आई। वहीं एसीबी ने कुछ डॉक्यूमेंट भी जब्त किए हैं।

7 हजार रुपए मांगे थे समझौते के लिए
ACB के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार SHO कमलेश ने महिला थाने में दर्ज एक केस के बदले 7 हजार रुपए की डिमांड की थी। जब शिकायतकर्ता ने देने से आनाकानी की तो उसे केस दर्ज नहीं करने दी धमकी दी। इस पर पीड़ित ने हिसार एंटी करप्शन ब्यूरो (Hisar ACB) की टीम को शिकायत दी, जिस पर एसीबी ने प्लानिंग कर शिकायतकर्ता को मंगलवार शाम थाने बुलाया। रिश्वत के पैसे लेते ही एसीबी ने एसएचओ कमलेश को रंगेहाथ 7 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।



