Haryana weather update : हरियाणा में आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 7 जिलों में सामान्य से कम बारिश, देखे मौसम का पूर्वानुमान

Date:

Haryana weather update : हरियाणा में बारिश का दौर अभी जारी है। अब तक प्रदेश में सबसे ज्यादा यमुनानगर में तो सबसे कम सिरसा जिले में बारिश हुई है। सात जिलों मे सामान्य से कम बरसात है तो वहीं सिरसा जिला सबसे गर्म है, जहां रविवार को 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार सोमवार को सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। इनमें आठ जिलों पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में गरज व चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। बाकी जिलों में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

हरियाणा में सात जिले अंबाला, फतेहाबाद, जींद, कैथल, करनाल, पंचकूला और सोनीपत में सामान्य से कम बारिश हुई है। सिरसा जिले में 17 अगस्त तक सामान्य रूप से 155.2 एमएम बारिश होनी चाहिए थी और रविवार तक इतनी ही बारिश हुई है, इसलिए सिरसा में न कम और न ही ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। हालांकि पूरे प्रदेश की बात करें तो सिरसा में ही सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।

Today's weather Haryana weather update Haryana rain alert weather forecast
Today’s weather Haryana weather update Haryana rain alert weather forecast

इसके अलावा कैथल में 168 और जींद में 171 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा यमुनानगर में 752.6 एमएम बारिश हुई है। इसके बाद महेंद्रगढ़ में 562 तथा नूंह में 542 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में 17 अगस्त तक 290 एमएम बरसात होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 329.5 एमएम हो चुकी है, जो सामान्य से 13 प्रतिशत ज्यादा है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

19 अगस्त : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। इसके अलावा जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और भिवानी में 25 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।

20 अगस्त : पंचकूला और यमुनानगर में मध्यम से तेज बारिश के आसार बने रहेंगे और 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी। रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

21 अगस्त : पंचकूला, यमुनानगर, फरीदाबाद और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, मेवात, महेंद्रगढ़ में 25 से 50 एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related