हरियाणा में आज 16 जिलों बरसात को लेकर अलर्ट जारी हुआ, जानें यहां आपके शहर का मौसमी मिजाज

Date:

Today Monsoon Update 2025 : आसमान से बारिश की बूंदें बरसीं तो उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हरियाणा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर के नागरिकों ने राहत की सांस ली, प्रदेश में शनिवार दोपहर से शुरू हुई रिमझिम बरसात ने शाम तक जोर पकड़ लिया और मौसम इतना सुहावना हो गया कि लोगों के चेहरे खिल उठे।

पिछले कई दिनों से उमस और तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था, मगर झमाझम बरसात ने पूरे मौसम को ठंडा व सुहावना बना दिया। बरसात की फुहारों ने जहां सामान्य लोगों को सुकून दिया, वहीं किसानों के खेतों को भी सींच दिया। धान, गन्ना, बाजरा और ज्वार जैसी खरीफ फसलें अब पानी से लबालब हो गईं, जिससे किसानों ने भी चैन की सांस ली।

आज प्रदेश के 16 जिलो में गरजगें बदरा

पाठकों को बता दें कि, आज भी प्रदेश के 16 जिलों में झमाझम बरसात की आशंका है। मौसम विभाग ने जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बरसात का सिलसिला जारी रहेगा।

कल कैसा रहा मौसम ?

हरियाणा के मौसम की चर्चा करें तो शनिवार को प्रदेश के 12 जिलों में झमाझम बरसात रिकार्ड की गई। सुबह नारनौल और करनाल में हल्की बूंदाबांदी से शुरुआत हुई फिर दोपहर होते-होते चरखी दादरी, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम सहित कई जिलों में आसमान काले बादलों से घिर गया और बरसात शुरू हो गई। शाम होते-होते सिरसा, रेवाड़ी और फरीदाबाद में भी तेज बरसात हुई।

कल का मौसम कैसा रहेगा ?

मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया और हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान जताया। वहीं रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत सहित 21 जिलों में मध्यम बरसात की आशंका भी जताई गई है।

अब तका कहांं कितनी बरसात हुई ?

भारत मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में इस सीजन अब तक सामान्य से 10 फीसदी अधिक बरसात रिकार्ड की गई है। 22 अगस्त तक राज्य में औसतन 312.1 मिलीमीटर बरसात होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 342.4 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में 831.7 मिलीमीटर और महेंद्रगढ़ में 566.6 मिलीमीटर रिकार्ड हुई है। जबकि सबसे कम बरसात सिरसा में 162.1 और कैथल में 174.5 मिलीमीटर रही।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Jind news : जींद में 3 नशा तस्करों की 12 लाख रुपये की प्रापर्टी अटैच की

एकता क्रांति, जींद। Jind news : जिला पुलिस ने नशा...

Jind news : जींद में नकली कूलर फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 कूलर बरामद

एकता क्रांति, जींद। Jind news : सफीदों शहर में प्रतिष्ठित...

HBSE Result 2026 : हरियाणा में 91 प्रतिशत रिजल्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जींद जिला

एकता क्रांति, जींद। HBSE Result 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा...