PM Kisan Nidhi : इंतजार खत्म : इस दिन किसानों के हाथों में होंगी सम्मान निधि, जानें पीएम किसान की 22वीं किस्त 2026 में कब आएगी?

Date:

PM Kisan Samman Nidhi check : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Nidhi) से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लंबे समय से PM Kisan nidhi scheme की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को फरवरी माह में 2000 रुपए मिल जाएंगे।

दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने अगली किस्त जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं और अब सिर्फ केंद्रीय बजट का इंतजार किया जा रहा है। इसके तुरंत बाद 22वीं किस्त जारी कर दी जाएगी। पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई थी। इसके बाद से ही किसान 22वीं किस्त को लेकर लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार बजट पेश होने के बाद किसानों के खाते में ₹2000 की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है।

PM Kisan Nidhi update : 1 फरवरी 2026 को जारी होगा यूनियन बजट

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 का यूनियन बजट पेश करेंगी। माना जा रहा है कि बजट के बाद सरकार किसानों से जुड़ी योजनाओं पर फैसले लेगी। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

PM kisna nidhi ki 22v kist kab aayegi When will the 22nd installment of PM Kisan Nidhi come
PM kisna nidhi ki 22v kist kab aayegi When will the 22nd installment of PM Kisan Nidhi come

PM Kisan Nidhi : इन किसानों की अटक सकती है PM Kisan 22वीं किस्त

अगर आपने अभी तक PM Kisan e-KYC नहीं कराई है, तो आपकी 22वीं किस्त अटक सकती है। सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना e-KYC के किसी भी किसान को अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए समय रहते e-KYC कराना बेहद जरूरी है।

PM Kisan Nidhi : घर बैठे ऐसे करें PM Kisan e-KYC

अब किसानों को e-KYC कराने के लिए CSC सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। किसान घर बैठे ही PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए किसान के आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है, ताकि OTP के जरिए सत्यापन किया जा सके।

  • e-KYC करने के लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर आए OTP को सबमिट करें।
  • प्रक्रिया पूरी होते ही आपकी e-KYC सफल हो जाएगी और अगली किस्त का रास्ता साफ हो जाएगा।

PM Kisan Yojana के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। ऐसे में अगर आप भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो समय रहते e-KYC जरूर पूरी कर लें ताकि 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंच सके।

PM Kisan 22वीं किस्त से जुड़े सवाल (FAQ)

  • Q1. PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी?
    Ans : सरकार के अनुसार बजट पेश होने के बाद 22वीं किस्त जारी की जा सकती है। फिलहाल आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।
  • Q2. PM Kisan 22वीं किस्त में कितने रुपये मिलेंगे?
    Ans : पात्र किसानों को ₹2000 की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • Q3. PM Kisan e-KYC जरूरी है या नहीं?
    Ans : हां, बिना e-KYC के अगली किस्त नहीं मिलेगी। यह सभी किसानों के लिए अनिवार्य है।
  • Q4. PM Kisan e-KYC घर बैठे कैसे करें?
    Ans : किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट या PM Kisan मोबाइल ऐप से आधार-OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं।
  • Q5. PM Kisan योजना में सालाना कितनी राशि मिलती है?
    Ans : योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6000 की सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में मिलती है।
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related