Haryana four lane road नूंह-पलवल जल्द बनेगा, आधे समय में पूरी होगी यात्रा

Date:

Haryana four lane road : हरियाणा सरकार ने सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जो नूह से पलवल को जोड़ने वाले रोड को अब फोर -लेन रोड बनाया जाएगा इससे यात्रा तो आसान होगी ही साथ ही आधे समय में और ईंधन की बचत के साथ आप यात्रा पूरी कर सकेगें। सरकार द्वारा इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है। ताकि जल्द ही निर्माण शुरू हो। जिसके चलते अब डेली पैसेंजर का तो समय बचेगा ही साथ ही व्यपारियों के लिए भी काफी फायदेमंद होगा।

नूंह पलवल फोरलेन परियोजना को मिली मंजूरी Haryana four lane road 

हरियाणा सरकार राज्य में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार बेहतर तरिके से कार्य कर रही है जिसके चलते अब सरकार द्वारा नूह से पलवल को जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन बनाने का निर्णय लिया गया है। इस सड़क से केवल नूहं पलवल ही नहीं बल्कि पुरे दक्षिण हरियाणा के कई शहर जुड़ेगें। हर रोज हज़ारों वहां इस सड़क से आवाजाही करते है। कार्य जल्द करने के लिए सभी कागजी कार्यवाही को प्राथमिक्ता से और जल्द किया जा रहा है ताकि कार्य जल्दी ही पूरा किया जा सके।

समीक्षा बैठक के दौरान दिए कई अहम निर्देश

हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान डॉ राज नेहरू जो मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारी है उन्होंने संबंधित विभागों को अहम निर्देश दिए है। जिसमे इस परियोजना के साथ जनसेवा से जुडी अन्य योजनाओं पर भी सामान ध्यान देने की बात कही गई है। निर्देशों में कहा गया की चार लेन परियोजना की प्रक्रिया में तेजी हो और पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित समीक्षा कर यह सुनिश्चित करना कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचे सके।

लोक निर्माण विभाग पर खास जोर देते हुए स्पष्ट किया की यदि कोई मंजूरी चंडीगढ़ से अभी नहीं मिल रही किसी कार्य पर तो उसे भी साँझा किया जाए। ताकि निर्माण कार्य में कोई भी बंधा उत्पन न हो। इसके बाद अधिकारीयों ने सरकारी परिसरों का भी निरिक्षण किया। जिसमें एसडीएम कार्यालय, कोर्ट परिसर, पीएम श्री स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र शामिल रहे। और इस दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए निर्देश भी दिए गए।

रोड फोरलेन बनने से क्या मिलेगा लाभ

नूंह पलवल मार्ग के चार लेन बनने से कई बड़े फायदे होंगे यह आम जान से लेकर सभी के लिए ही होंगे मजबूत इंफ्रास्ट्रचर ही विकास की नीव है ऐसे ही यह रोड बनने से यात्रा में लगने वाला समय लगभग आधा हो जाएग। जिससे सड़क पर लगने वाला जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

दुर्घटनाओं की संभावना घटेगी,आसपास के इलाकों में व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा, इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है। पहले भी ऐसे ही सकारात्मक नतीजे कई बार देखने को मिले है। हरियाणा में पहले भी कई दो लेन सड़कों को चार लेन में बदला गया है। इसी तरह नूंह पलवल मार्ग से भी ऐसे ही परिणामों की उम्मीद की जा रही है।

पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग को भी सख्त निर्देश दिए गए। डॉ राज नेहरू ने कहा कि हर घर जल योजना के तहत सभी घरों तक पानी पहुंचना चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related