Tata Punch EV facelift लॉन्च, 468 किमी रेंज और नए फीचर्स

Date:

Tata Punch EV facelift: टाटा मोटर्स शुरू से ही भारत में काफी जबरदस्त प्रोडक्ट लेकर आती रही है ऐसे ही इस बार फिर कंपनी की और से SUV Tata Punch EV का नया फेसलिफ्ट पेश कर दिया है। इस मॉडल की शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख रखी गई है। कंपनी ने इस कार में अब नया बैटरी विकल्प और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस जोड़ा है। इस कार में अब तेज चार्जिंग के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स जोड़े गए है।

इस कार में अब 468 किलोमीटर तक की बेहतरीन रेंज भी मिलेगी। इस कार में अब वेंटिलेटेड सीट, सनरूफ जैसे कई जबरदस्त फीचर्स जोड़े गए है। यह मॉडल उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लम्बी दुरी तय करने के लिए एक किफायती प्रोडक्ट निकलकर आता है।

Tata Punch EV फेसलिफ्ट में ये नए फीचर्स Tata Punch EV facelift

Tata Punch EV facelift launched, 468 km range and new features
Tata Punch EV facelift launched, 468 km range and new features

Tata Punch EV फेसलिफ्ट में कई नए फीचर्स जोड़े गए है इसमें 3 प्रकार के मुख्य सुधर किये गए है —

नया डिजाइन और प्रीमियम लुक इस मॉडल में कई विजुअल अपडेट दिए गए हैं। जिसके चलते इस कार में नया फ्रंट डिजाइन और नई LED टेल लाइट्स और पीछे LED लाइट बार में बदलाव किया गया है , इसके अलावा मजबूत बॉडी क्लैडिंग और नए आकर्षक रंग विकल्प भी शामिल किये गए है। जिसके चलते यह SUV अब पहले से कही ज्यादा बेहतर दिखने लगी है। ऑटो एक्सपर्ट विकास यादव के मुताबिकल कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में डिजाइन और फीचर्स ग्राहकों के फैसले को प्रभावित करते हैं और Punch EV का नया संस्करण इस दिशा में मजबूत कदम है।

बैटरी और रेंज में बड़ा सुधार

टाटा पंच की बैटरी और रेंज में भी काफी सुधर किये गए है जिसके चलते 30kWh बैटरी पैक के साथ ही 40kWh बैटरी पैक भी दिया गया है इसमें अपनी मर्जी से ग्राहक कोई भी विकल्प चुन सकता है। 40kWh बैटरी के साथ यह मॉडल ARAI प्रमाणित 468 किमी की रेंज देता है और वास्तविक उपयोग में जानकारी के मुताबिक लगभग 355 किमी तक चल सकता है। यह रेंज शहर और लम्बी दुरी की यात्रा दोनों के लिए काफी बेहतर माना गया है।

फास्ट चार्जिंग से समय की बचत

नई Punch EV में तेज चार्जिंग सुविधा भी दी गई है जिसके चलते इस कार में 65kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जो 20 से 80 प्रतिशत चार्ज लगभग 26 मिनट में ही कर देता है। यह कार सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर लगभग 135 किमी तक चलने की क्षमता रखती है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं। Tata Punch EV facelift

केबिन में नए फीचर्स

कार के केबिन में कई आधुनिक फीचर्स भी शामिल किये गए है इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट के अलावा वॉइस कंट्रोल सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ही वायरलेस Apple CarPlay और Android ऑटो भी दिया गया है इसमें नया डिजिटल कंट्रोल पैनल और मल्टी ड्राइव मोड Eco City स्पोर्ट करता है।

सुरक्षा फीचर्स में भी मजबूती

कार में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए इसमें 6 एयरबैग के साथ ही ABS और EBD के अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल स्टार्ट असिस्ट भी दिया गया है। Tata Punch EV facelift

Tata Punch EV फेसलिफ्ट की कीमत और वेरिएंट

अलग अलग वेरिएंट के अनुसार एक्स शोरूम कीमत रखी गई है जो Smart MR 9.69 लाख रुपये है जबकि इससे ऊपर का वेरिएंट Smart Plus MR 10.29 लाख रुपये का है। फिर Smart Plus LR 10.89 लाख, Adventure LR 11.59 लाख, Empowered LR 12.29 लाख सबसे टॉप वेरिएंट Empowered Plus S LR 12.59 लाख रुपये का लिया गया है। इसके अलावा कंपनी Battery as a Service प्रोग्राम भी प्रदान करती है, जिसके तहत शुरुआती कीमत ₹6.49 लाख से शुरू होती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related