Modified Tractor Sonipat: सोनीपत के किसान ने ट्रैक्टर को बनाया चलता फिरता घर, अनोखा मॉडिफिकेशन चर्चा में

Date:

Modified Tractor Sonipat: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक युवक अपने ट्रैक्टर को कुछ इस प्रकार मॉडिफाई किया है जिसे देखकर सभी ढंग रह गए है। वैसे तो कई लोग अपने अपने ट्रैक्टर को अपने हिसाब से मॉडिफाई करते है। लेकिन यह ट्रैक्टर मॉडिफाय के साथ साथ अच्छा प्रयोग भी है। जिसके चलते यह ट्रैक्टर इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। Modified Tractor Sonipat

यह ट्रैक्टर किसान रोकी ने मॉडिफाय किया है। इसमें आरामदायक सफर के लिए रसोई और बेड के अलावा कई बेहतरीन चीजें लगाई गई है। यह अनोखा प्रयोग ग्रामीण नवाचार का उदाहरण माना जा रहा है, जहां खेती के पारंपरिक साधन को आधुनिक यात्रा वाहन में बदल दिया गया है।

14 लाख का ट्रैक्टर Modified Tractor Sonipat

Modified Tractor Sonipat: सोनीपत के किसान ने ट्रैक्टर को बनाया चलता फिरता घर, अनोखा मॉडिफिकेशन चर्चा में
Modified Tractor Sonipat: सोनीपत के किसान ने ट्रैक्टर को बनाया चलता फिरता घर, अनोखा मॉडिफिकेशन चर्चा में

इस ट्रैक्टर की खास बात यह है की यह ट्रैक्टर 10 लाख का है और इसपर 4 लाख रुपये मॉडिफिकेशन के लिए खर्च किये गए है। जिसके चलते यह ट्रैक्टर एक चलता फिरता घर बन गया है। इसमें सोने के लिए बेड, खाना बनाने की व्यवस्था, अतिरिक्त डीजल टैंक जैसी सुविधा से लेस्स है यह ट्रैक्टर। जिसके चलते इसे खेती के साथ ही लम्बी यात्रा के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। इसमें कमरे जैसी सभी सुविधाए है। जिसके चलते इस ट्रैक्टर की फोटो पुरे सोशल मिडिया पर फेल चुकी है।

कैसे बनाया ट्रैक्टर को चलता फिरता घर

जैसे की पहले भी बताया है कि रॉकी ने पहले लगभग 10 लाख रुपये की कीमत का ट्रैक्टर खरीदा। इसके बाद उन्होंने उसमें अतिरिक्त सुविधाएं जोड़ने का फैसला किया। जिसके चलते मॉडिफिकेशन पर लगभग 4 लाख रुपये खर्च किए गए, जिसके बाद यह ट्रैक्टर एक छोटे मोबाइल घर जैसा बन गया। इसमें जो प्रमुख बदलाव किए गए हैं- Modified Tractor Sonipat

इस ट्रैक्टर पर ऊपर की तरफ सनरूफ की व्यवस्था कि गई है और आराम के लिए सोने का बेड और खाना बनाने के लिए छोटी रसोई भी लगाई गई है और एक साथ 8 से 10 लोगों के बैठने की जगह के अलावा पीछे की तरफ रिवर्स कैमरा और लंबी यात्रा के लिए 55 लीटर का अतिरिक्त डीजल टैंक भी है। इन सुविधाओं के कारण यह ट्रैक्टर खेती के अलावा सफर के लिए भी उपयोगी बन गया है। Modified Tractor Sonipat

लंबी यात्राओं में भी किया इस्तेमाल

रॉकी ने इस ट्रैक्टर को केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि वास्तविक यात्राओं के लिए भी इस्तेमाल किया है। हिमाचल प्रदेश के काजा और स्पीति क्षेत्र तक यात्रा की है और चारधाम यात्रा में इस्तेमाल किया गया है इसके अलावा लद्दाख और सियाचिन क्षेत्र तक सफर किया है। लंबी दूरी के इन सफरों ने यह साबित किया कि यह ट्रैक्टर केवल प्रयोग नहीं बल्कि व्यवहारिक यात्रा साधन भी बन सकता है। Modified Tractor Sonipat

नेपाल यात्रा की थी योजना

रॉकी अपने परिवार के साथ इसी ट्रैक्टर से नेपाल यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे। जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और ईंधन आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण उन्होंने फिलहाल अपनी योजना को रोक दिया है। उनका कहना है कि जब देश में ईंधन की स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी, तब वह फिर से अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related