Morwala Toll rate : चरखी दादरी जिले में बढ़े टोल टैक्स रेट, देखें NH 334 बी पर क्या रहेगा टोल रेट

Date:

Charkhi Dadri Morwala Toll rate 2026 : एक अप्रैल से देश भर के नेशनल हाईवे पर टोल रेट बढ़ रहे हैं। ऐसे में हरियाणा के चरखी दादरी जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334 बी के टोल रेट भी 5 से 10 रुपए तक बढ़ गए हैं। टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा बढ़े हुए टोल रेट की लिस्ट जारी कर दी गई है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी।

चरखी दादरी में एनएच 334बी पर गांव मोरवाला में स्थित टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों का आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। इनमें लाइट व्हीकलों के रेट पुराने ही रखे गए हैं, मगर इनके मंथली पास में 45 रुपयों की बढ़ोतरी की गई है। वहीं सबसे ज्यादा ओवर साइज वाहनों के 10 से 15 रुपये बढ़ाए हैं और इनके मंथली पास में 285 रुपयों की बढ़ोतरी की गई है।

चरखी दादरी के मोरवाला टोल प्लाजा से सबसे ज्यादा ओवरलोड डंपर ही गुजरते हैं। ऐसे में ओवर साइज व्हीकलों का टोल टैक्स भी बढ़ाया गया है। जिससे टोल प्लाजा पर कमाई भी अच्छी होगी। नई बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा नुकसान ओवर साइज व्हीकलों को होगा। क्योंकि ओवर साइज व्हीकलों के एक साइड निकलने पर 340 रुपये लगते थे जो अब 350 रुपये देने पड़ेंगे। ऐसे ही वापस आने पर पहले 510 रुपये देने पड़ते थे, मगर अब 525 रुपये देने पड़ेंगे।

Haryana Charkhi Dadri Morwala Toll Rate List NH 334B
Haryana Charkhi Dadri Morwala Toll Rate List NH 334B

Morwala Toll rate : लाइट व्हीकलों के नहीं बढ़ाए रेट, मंथली पास पर 45 रुपये बढ़े

इस साल टोल प्लाजा के बढ़ने वाले रेट में लाइट व्हीकल चालकों को राहत दी गई है। चरखी दादरी में दादरी से झज्जर रोड पर ही एक टोल प्लाजा है। यहां एक तरफ जाने पर 55 रुपये और वापस आने पर 80 रुपये देने पड़ते हैं। अब नये रेट में भी इनमें कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन इन लाइट व्हीकल, कार, जीप, वैन के मंथली पास के रेट 45 रुपये बढ़ाए गए हैं। पहले यह रेट 1760 रुपये थे, मगर अब यह 1805 रुपये हो गए हैं।

Morwala Toll rate : नई लिस्ट के हिसाब से लेंगे टोल फीस

मोरवाला टोल प्लाजा के संचालक डब्ल्यू पहलवान ने कहा कि 31 मार्च रात 12 बजे से एनएचएआई द्वारा जारी की गई नई लिस्ट के हिसाब से ही टोल फीस काटी जाएगी। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर कैश काउंटर को बंद कर फीस केवल फास्ट टैग या फिर ऑनलाइन के माध्यम से स्वीकार की जाएगी।

Morwala Toll rate : हर रोज होती है 6 से 7 लाख की कमाई

दादरी झज्जर रोड स्थित गांव मोरवाला के टोल प्लाजा से हर रोज करीब 5 हजार छोटे व बड़े भारी वाहन गुजरते हैं। टोल प्लाजा कर्मचारियों अनुसार यहां हर रोज करीब 6 से 7 लाख रुपये की कमाई होती है। यह टोल सन 2021 में शुरू किया गया था। यहां से सबसे ज्यादा भारी वाहन गुजरते हैं। जिनसे अच्छी कमाई होती है। नई बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा नुकसान ओवर साइज व्हीकलों को होगा।

क्योंकि ओवर साइज व्हीकलों के एक साइड निकलने पर 340 रुपये लगते थे जो अब 350 रुपये देने पड़ेंगे। ऐसे ही वापस आने पर पहले 510 रुपये देने पड़ते थे, मगर अब 525 रुपये देने पड़ेंगे। लेकिन इनसे भी ज्यादा इनके मंथली पास में 285 रुपयों की बढ़ोतरी की गई है। पहले मंथली पास 11385 रुपये में बनता था, मगर अब 11670 रुपये में बनाया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related