Gold Price Today 16 April: भारतीय बाजार में अब फिर सोने की चमक बढ़ती ही जा रही है जिसके चलते इन दिनों शादियों का सीजन और ऊपर से अक्षय तृतीया है। बता दें कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्यौहार है जिसके चलते सोना खरीदने और बेचने वालों में अभी से चहल पहल शुरू हो गई है। मांग में आई उछाल के चलते अब फिर एकदम से कीमतें भी बढ़ने जा रही है। Gold Price Today 16 April
अखिल भारतीय सर्राफा संघ से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में अभी 24 कैरेट सोने कि कीमत में करीब 3000 रुपये की वृद्धि देखने को मिली है जिसके चलते सोने का रेट 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। हालाँकि निवेश की बात करें तो वायदा बाजार में 50 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,998 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का दबाव और घरेलू मांग Gold Price Today 16 April

जहा भारत में तयोहारों के चलते मांग बढ़ गई है वही अंतरराष्ट्रीय बाजार से कुछ गिरावट के संकेत है। वैश्विक स्तर पर सोना गिरकर 4,795.97 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी के चलते भारत में अक्षय तृतीया के कारण वैश्विक गिरावट का कोई ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा।
आज आपके शहर में क्या है सोने का रेट
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली 1,55,500 1,42,550 1,16,660
मुंबई 1,55,350 1,42,400 1,16,510
चेन्नई 1,56,220 1,43,200 1,19,400
लखनऊ/अयोध्या 1,55,500 1,42,550 1,16,660
बेंगलुरु 1,55,350 1,42,400 1,16,510
जयपुर 1,55,500 1,42,550 1,16,660
अहमदाबाद 1,55,400 1,42,450 1,16,560
शुद्धता के आधार पर IBJA के ताजा भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी आज सुबह के रेट्स के अनुसार, अलग-अलग कैरेट की कीमतें इस प्रकार हैं:
24 कैरेट 1,52,865 प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट 1,52,253 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट 1,40,024 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: 1,14,649 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट: ₹89,426 प्रति 10 ग्राम
खरीदारों के लिए क्या है सलाह
बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर आप अक्षय तृतीया के लिए आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कीमतों में चल रहे इस भारी उतार-चढ़ाव पर नजर रखना जरूरी है। वायदा बाजार में सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 1,80,779 से फिलहाल नीचे चल रहा है, लेकिन खुदरा बाजार में डिमांड बढ़ने से मेकिंग चार्ज और टैक्स मिलाकर कीमतें आपके बजट को प्रभावित कर सकती हैं। Gold Price Today 16 April

