Haryana Weather: हरियाणा में आसमान साफ होने के कारण सूरज की किरणे सीधा धरती पर आ रही है जिसके चलते गर्मी एकदम से बढ़ गई है। आज 16 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ और खुश्क रहेगा जिसके चले तापमान में वृद्धि होगी मौसम विभाग के मुताबिक आज पारा 40 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। Haryana Weather
इस साफ मौसम से राहत ही नहीं पसीने भी छुटेगें। लेकिन कल से मौसम के मिजाज में फिर से बदलाव आ सकते है जिसे गर्मी से राहत मिलेगी।
फरीदाबाद और गुरुग्राम में पारा चढ़ा Haryana Weather

पिछले 48 घंटों के दौरान हरियाणा के तापमान में औसतन 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ताज़ा आंकड़ों पर नजर डालें तो फरीदाबाद 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं गुरुग्राम और भिवानी में भी पारा 39 डिग्री के स्तर को छू गया। सिरसा और हिसार जैसे पश्चिमी जिलों में भी तपिश कम नहीं है, जहां तापमान 39 डिग्री के आसपास बना हुआ है। Haryana Weather
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विशेषज्ञों का कहना है कि आज दिन भर चलने वाली हल्की गर्म हवाएं लू जैसी लोगों को परेशान कर सकती हैं।
17 और 18 अप्रैल पश्चिमी विक्षोभ लाएगा राहत की बौछारें
हालाँकि 24 घंटे के बाद मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके चलते शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से दो दिनों की राहत मिलेगी।
अगले एक हफ्ते का वेदर चार्ट Haryana Weather
इस के चलते आज 16 अप्रैल को आसमान साफ, तेज धूप और खुश्क मौसम के साथ तापमान 40°C तक पहुंच सकता है वही 17-18 अप्रैल को बादल छाएंगे, आंधी और हल्की बूंदाबांदी के साथ 35-37°C तापमान होगा। 19-20 अप्रैल की बात करें तो मौसम फिर साफ होगा, हल्के बादल दिख सकते हैं 38°C तक रहने की उम्मीद है 21-22 अप्रैल गर्मी का प्रचंड रूप, पारा चरम पर पहुंचेगा 41°C से भी ज्यादा हो सकता है। Haryana Weather
किसानों और आम जनता के लिए सलाह
कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए अपनी कटी हुई फसलों या खलिहान में रखे अनाज को सुरक्षित स्थानों पर ढक कर रखें। वहीं, आम जनता के लिए दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने और हाइड्रेटेड रहने की हिदायत दी गई है।

