Petrol Diesel Price Today: पश्चिम एशिया में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है ऐसे ही अब एक बार फिर उम्मीद की किरण जागी है जिसके चलते ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ही कच्चे तेल की कीमतों में बदलव देखने को मिला है। Petrol Diesel Price Today
हलाकि कुछ समय पहले कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर के आस पास पहुंच गई थी जो अब घटकर 94 डॉलर के आसपास आ गई है। इसका सीधा असर भारत में तेल कीमतों पर देखने को मिला है जिसके चलते देश में कई जगह पर कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है।
कच्चे तेल के बाजार में क्यों आई गिरवाट Petrol Diesel Price Today

पिछले 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड और डब्लूटीआई दोनों के ग्राफ नीचे की ओर आए हैं। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 94.57 डॉलर और डब्लूटीआई 90.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान के साथ कूटनीतिक रास्तों के दोबारा खुलने की संभावना से आपूर्ति को लेकर जो डर था, वह अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। अगर यह बातचीत किसी ठोस नतीजे पर पहुँचती है, तो आने वाले दिनों में भारतीय उपभोक्ताओं को और बड़ी राहत मिल सकती है।
यूपी और बिहार के शहरों में राहत
आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों में तो कीमतें स्थिर हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में गिरावट आई है। Petrol Diesel Price Today
गाजियाबाद में पेट्रोल के दाम में 31 पैसे और डीजल में 36 पैसे की बड़ी कटौती देखी गई है। जबकि नोएडा और दिल्ली से सटे इस शहर में भी मामूली गिरावट के साथ पेट्रोल ₹94.88 और डीजल ₹87.97 प्रति लीटर बिक रहा है। वही पटना बिहार में ईंधन की कीमतों में 11 पैसे की कमी आई है, जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिली है।
देश के प्रमुख शहरों में आज के भाव (प्रति लीटर)
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 104.95 91.76
चेन्नई 100.76 92.35
पटना 105.23 91.49
गाजियाबाद 94.58 87.67
क्यों बदलती हैं हर सुबह कीमतें Petrol Diesel Price Today
भारत में डायनेमिक फ्यूल प्राइसिंग मॉडल लागू है। इसके तहत हर सुबह 6 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को देखते हुए तेल कंपनियां नए रेट जारी करती हैं। आपकी जेब से जो पैसा निकलता है, उसमें केवल तेल की असली कीमत नहीं होती, बल्कि केंद्र की एक्साइज ड्यूटी, राज्यों का वैटऔर डीलर का कमीशन भी शामिल होता है, जो मिलकर इसे मूल भाव से लगभग दोगुना कर देते हैं।

