Pbks vs Mi: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चमक रही पंजाब, रोहित की चोट और तिलक की खराब फॉर्म देखे…

Date:

Pbks vs Mi: IPL के मैच जैसे जैसे आगे की और बढ़ रहे है मुकाबला और भी रोमाँचक होता जा रहा है जिसके चलते आज 19वें सीजन में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स से होगा।

मुंबई के लिए यह मैच केवल 2 अंक ही नहीं बल्कि अपने कॉन्फिडेंस को ले में लाने जैसा है क्योंकि यह टीम लगातार 3 मैच हरने के बाद पॉइंट टेबल में काफी निचे है जबकि पंजाब किंग्स जीत की ले के साथ आत्मविश्वास के साथ खेल रही है।

रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं Pbks vs Mi

Pbks vs Mi: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चमक रही पंजाब, रोहित की चोट और तिलक की खराब फॉर्म देखे...
Pbks vs Mi: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चमक रही पंजाब, रोहित की चोट और तिलक की खराब फॉर्म देखे…

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण रोहित को मैदान छोड़ना पड़ा था। खबर है कि वह रिटायर हर्ट होने के बाद से ही मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

यदि रोहित आज के मैच से बाहर रहते हैं, तो यह मुंबई के बल्लेबाजी क्रम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा, क्योंकि टीम का पावरप्ले प्रदर्शन पहले ही सवालों के घेरे में है। Pbks vs Mi

बुमराह की खामोशी

मुंबई की गेंदबाजी का मुख्य स्तंभ, जसप्रीत बुमराह, भले ही रन रोकने में कामयाब न हो इसके साथ ही विकट भी नहीं निकल पा रहे है। चार मैचों में बुमराह के नाम एक भी विकेट न होना यह बताता है कि बल्लेबाज उन्हें संभलकर खेल रहे हैं और अन्य गेंदबाजों पर निशाना साध रहे हैं।

बल्लेबाजी की समस्या तिलक वर्मा की फॉर्म टीम के लिए मुश्किल बनी हुई है। पिछले चार मैचों में उनके बल्ले से केवल 35 रन निकले हैं। पावरप्ले का गणित की बात करें तो मुंबई ने शुरुआती छह ओवरों में अब तक केवल तीन विकेट लिए हैं, जो टी-20 फॉर्मेट में बेहद खराब आंकड़ा है। Pbks vs Mi

प्रियांश और प्रभसिमरन की जोड़ी

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स इस समय बेहतरीन फोम में है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने संतुलन दिखाया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में जिस तरह से प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 93 रन कूटे थे, उसने मुंबई के खेमे में हलचल मचा दी होगी। कूपर कोनोली के टीम में शामिल होने से पंजाब का लोअर मिडिल ऑर्डर और भी घातक नजर आ रहा है।

हालांकि, पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह की फॉर्म चिंता का विषय है। उन्होंने अब तक 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं, जिसका फायदा मुंबई के बल्लेबाज उठाना चाहेंगे।

निर्णायक मुकाबला Pbks vs Mi

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि मुंबई इंडियंस की समस्या तकनीकी से ज्यादा मानसिक है। टीम अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। मयंक मार्कंडे और मिचेल सैंटनर जैसे स्पिनरों को अपनी लाइन-लेंथ पर दोबारा काम करना होगा, वरना पंजाब के बल्लेबाज मुल्लांपुर के छोटे मैदान पर रनों की बारिश कर सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related