KMP Expressway: हरियाणा अब सिर्फ कृषि प्रधान देश ही नहीं बल्कि औद्योगिक मानचित्र पर भी महाशक्ति बनने की और अग्रसर है। जिसके चलते प्रदेश की नायब सैनी सरकार की और से अब कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के किनारे 5 नए शहर विकसित करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। यह करीब 135 किलोमीटर लम्बे क्षेत्र में बसाए जाएगें। सरकार के मुताबिक इन सेहरों में सुविधाए सिंगापुर जैसे आधुनिक देशों की तरह ही होंगी। यह परियोजना विकसित भारत की दिशा में काफी अहम साबित होगी।
पंचग्राम विकास प्राधिकरण KMP Expressway

पंचग्राम विकास प्राधिकरण भविष्य में आने वाली चुनौतियों को देखते हुए सरकार की और से गठित किया गया है। यह प्राधिकरण वर्ष 2031 में होने वाली जनसंख्या वृद्धि के और उद्योगों की मांग को देखते हुए 5 नए शहर की रुपरेखा तैयार की जाएगी। KMP Expressway
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह के अनुसार यह एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र NCR के लिए भी काफी अहम होगा। यह रूट केवल कनेक्टिविटी ही नहीं बल्कि आने वाले समय में उत्तर भारत के व्यापार के लिए भी काफी सहायक साबित होगा।
औद्योगिक नीति में बड़े बदलाव KMP Expressway
इसी के चलते सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए औद्योगिक नीति में भी कई बदलाव किये है। उद्योग मंत्री ने बताया की प्रदेश में औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम का उद्देश्य अब केवल राजस्व कमाना नहीं बल्कि निवेशकों के लिए भी सही और बेहतरीन सुविधाए मुहैया करवाना है। KMP Expressway
सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए प्रदेश में 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 5 को हरी झंडी मिल चुकी है। इनमें से तीन टाउनशिप सीधे तौर पर एनसीआर को केंद्र मानकर विकसित की जाएंगी।
बजट में भारी इजाफा
प्रदेश सरकार इस विजन को लेकर कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष उद्योग विभाग के बजट में 125 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि की गई थी। राव नरबीर सिंह ने संकेत दिए हैं कि आगामी बजट में इस राशि को और बढ़ाया जाएगा। उनका मानना है कि जब ये नई आईएमटी और केएमपी के किनारे बसे शहर पूरी क्षमता से काम करना शुरू करेंगे, तो हरियाणा पूरे देश की औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करेगा। KMP Expressway

