Jind Railway : जींद रेलवे स्टेशन के तीन और चार नंबर प्लेटफार्म के नवीनीकरण का काम शुरू किया गया है, जो 15 दिनों में पूरा किया जाएगा। तीन और चार प्लेटफार्म के उबड़-खाबड़ होने पर यात्रियों को ट्रेनों में सवार होते समय परेशानी होती थी, लेकिन यात्रियों की यह समस्या अब दूर हो जाएगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्टेशन के चारों प्लेटफार्म का नवीनीकरण किया जा रहा है। अब तक एक और दो प्लेटफार्म का नवीनीकरण का काम पूरा हो चुका है।

प्लेटफार्म पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे (Jind Railway)
प्लेटफार्म और शेड के निर्माण पर लगभग आठ करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि सभी प्लेटफार्म पर शेड लगाए जा चुके हैं। प्लेटफार्म तीन और चार से काम की शुरुआत कर दी गई है, जिसके बाद अन्य प्लेटफार्मों पर भी तेजी से कार्य किया जाएगा। प्लेटफार्मों की ऊंचाई और सतह सही नहीं होने के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में काफी दिक्कत होती थी। लंबे समय से प्लेटफार्मों की स्थिति खराब थी, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब नवीनीकरण के बाद स्टेशन की तस्वीर बदलेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक हो सकेगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह परेशानी और अधिक बढ़ जाती थी।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर नवीनीकरण का काम शुरू (Jind Railway)
रेलवे जंक्शन ठेकेदार अनुभव चिलाना ने बताया कि रेलवे स्टेशन के तीन और चार नंबर प्लेटफार्म के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है। यह कार्य 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्लेटफार्म का नवीनीकरण किया जा रहा है।

