Jind News : जींद के सिविल अस्पताल में लैब के पास लगाया शेड, मरीजों को मिलेगी राहत

Date:

Jind News civil hospital : जींद के सिविल अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच मरीजों को लैब से अपनी जांच रिपोर्ट लेने के लिए अब मजबूर नहीं होना होगा। लैब के पास शुक्रवार रात को शेड लग गया है। ऐसे में अब भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट लेने में कोई परेशानी नहीं होगी। अब उनके ऊपर छत होगी, जिससे धूप से बचाव हो सकेगा।

नागरिक अस्पताल में 14.91 करोड़ से जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। दो माह पहले जीर्णोद्धार की शुरूआत पुरानी बिल्डिंग के पीछे की तरफ पहुंची थी। तब यहां मौजूद लैब के पास लगे शेड को उतार दिया था। उम्मीद थी कि जल्द ही इस शैड को दोबारा लगा दिया जाएगा। ठंड के मौसम में शेड नहीं होने से लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई। यहां पर लोगों के लिए कुर्सियां भी लगा दी थी। लैब से रिपोर्ट लेने के लिए दोपहर को एक बजे के बाद मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है। अब गर्मी का मौसम शुरू हुआ और मरीजों को परेशानी होने लगी।

Jind News : सिविल अस्पताल में होते हैं हर रोज 400 से ज्यादा टेस्ट

ऐसे में बिना शेड के लोग दोपहर को भीषण गर्मी के बीच अपनी जांच रिपोर्ट लेते थे। तेज धूप के बीच लंबी कतारों में खड़े रहना उनकी मजबूरी बन बन गई थी। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 400 के आसपास विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए जाते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में मरीज और उनके स्वजन रिपोर्ट लेने के लिए लैब के बाहर जमा हो जाते हैं। शैड नहीं होने के कारण सभी को धूप में खड़ा रहना पड़ता है। खासकर महिला मरीजों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को इस स्थिति में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लैब के पास शेड लगा दिया गया है। पहले की तरह ही शेड के नीचे कुर्सियां व पंखे भी लगवाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है कि जल्द से जल्द जीर्णोद्धार के कार्य को पूरा किया जाए।

–डा. रघुबीर पूनिया, प्रधान चिकित्सा अधिकारी


ये खबर भी पढ़ें : जींद में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा

 

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related