Today IPL Match 26 April: चेन्नई बनाम गुजरात और लखनऊ बनाम कोलकाता, देखें पूरी डिटेल्स

Date:

Today IPL Match 26 April: भारत में IPL 2026 का रोमंच काफी जबर्दस्त चल रहा है , इसी के चलते आज 26 अप्रैल रविवार को क्रिकेट प्रेमियों को डबल डोज़ मिलने जा रही है। आज सप्ताह के आखरी दिन 4 दिग्गज टीमों के बीच 2 अहम मुकाबले होने जा रहे है। जिसके चलते एक तरफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा और दूसरा लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। Today IPL Match 26 April

टूर्नामेंट अब तक 36 मैच हो चुके है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर अंक कीमती है। चलिए जानते हैं आज के दोनों मुकाबलों का पूरा हाल।

पहला मुकाबला चेन्नई बनाम गुजरात दोपहर 3:30 बजे Today IPL Match 26 April

Today IPL Match 26 April: चेन्नई बनाम गुजरात और लखनऊ बनाम कोलकाता, देखें पूरी डिटेल्स
Today IPL Match 26 April: चेन्नई बनाम गुजरात और लखनऊ बनाम कोलकाता, देखें पूरी डिटेल्स

चेपॉक का किला एक बार फिर गवाह बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स CSK और गुजरात टाइटन्स GT के बीच। अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद चेन्नई जीत की लय में है, जबकि गुजरात की टीम सातवें नंबर पर खिसक कर दबाव में है।

चेन्नई में धोनी की कप्तानी वाली टीम के लिए घर पर खेलना हमेशा से मनोवैज्ञानिक बढ़त देता है। फैंस को आज एमएस धोनी की वापसी का बेसब्री से इंतजार है, जो टीम के मनोबल को सातवें आसमान पर पहुंचा सकता है।

गुजरात की चुनौती पिछले मुकाबले में आरसीबी के हाथों मिली करारी हार के बाद शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात के लिए यह मैच चुनौती जैसा है। उन्हें अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन फिर से हासिल करना होगा।

दूसरा मुकाबला लखनऊ बनाम कोलकाता शाम 7:30 बजे Today IPL Match 26 April

इकाना स्टेडियम में शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स LSG और कोलकाता नाइट राइडर्स KKR के बीच भिड़ंत होगी। दोनों ही टीमें फिलहाल अंक तालिका में सबसे निचले पायदानों 9वें और 10वें स्थान पर संघर्ष कर रही हैं, इसलिए आज की हार-जीत उनके सीजन की दशा और दिशा तय करेगी।

लगातार घरेलू मैचों में मिल रही हार को तोड़ना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती है। केएल राहुल की टीम अपने दर्शकों के सामने लाज बचाने के इरादे से उतरेगी। केकेआर के खेमे में मथीशा पथिराना का जुड़ना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। पिछले मैच की रोमांचक जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज कोलकाता की टीम अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related