Jind news : जींद में 3 नशा तस्करों की 12 लाख रुपये की प्रापर्टी अटैच की

Date:

एकता क्रांति, जींद।
Jind news : जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सेक्शन 68एफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत तीन नशा तस्करों की 11 लाख 92 हजार 560 रुपये की प्रापर्टी अटैच की है।

नरवाना के डीएसपी एवं नोडल अधिकारी कमलदीप राणा ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए नशा तस्करों द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित की गई प्रोपर्टी को अटैच करने की कार्रवाई की गई है। इस संपत्ति को अटैच करने के लिए प्रपोजल बनाकर सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया था।

Jind news: Property worth Rs 12 lakh of 3 drug smugglers attached in Jind
Jind news: Property worth Rs 12 lakh of 3 drug smugglers attached in Jind

 

डीएसपी इसके तहत निम्नाबाद गांव निवासी सतीश का 100 वर्ग मीटर का प्लाट, जिसकी कीमत चार लाख रुपये, गांव निम्नाबाद निवासी मलकिंद्र का 150 वर्ग मीटर का प्लाट व एक बाइक जिनकी कीमत छह लाख 46 हजार 560 रुपये व करनाल जिले के गांव सालवान निवासी दुष्यंत की एक बाइक, जिसकी कीमत 46 हजार रुपये है, अटैच की गई है। एसपी कुलदीप सिंह ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी अथवा अन्य अपराध संबंधी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। ताकि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास सफल हो सकें।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Jind news : जींद में नकली कूलर फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 कूलर बरामद

एकता क्रांति, जींद। Jind news : सफीदों शहर में प्रतिष्ठित...

HBSE Result 2026 : हरियाणा में 91 प्रतिशत रिजल्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जींद जिला

एकता क्रांति, जींद। HBSE Result 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा...