Jind news : जींद में नकली कूलर फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 कूलर बरामद

Date:

एकता क्रांति, जींद।
Jind news : सफीदों शहर में प्रतिष्ठित कंपनी के नाम पर नकली कूलर तैयार कर बाजार में बेचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कापीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस फैक्ट्री से 41 कूलर भी बरामद किए हैं।

क्राम्पटन ग्रीव्स कंजूमर इलेक्ट्रिकल लिमिटेड कंपनी की ओर से प्रतिनिधि सतविंदर राणा निवासी मोहाली ने शहर थाना पुलिस को साथ लेकर सफीदों की पुरानी चुंगी के पास स्थित एक फैक्ट्री में रेड की। रेड के दौरान पाया कि मौके पर उनकी कंपनी के नाम से नकली नेम प्लेट लगाकर कूलर तैयार किए जा रहे थे। मौके पर मिले रिंकू निवासी वार्ड नंबर पांच से जब कूलर बनाने संबंधी कागजात मांगे, तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर पाया।

Jind news: Fake cooler factory busted in Jind, 41 coolers recovered
Jind news: Fake cooler factory busted in Jind, 41 coolers recovered

पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 41 तैयार कूलर बरामद किए हैं। कंपनी के प्रतिनिधि सतविंदर राणा ने बताया कि उन्हें यहां से कई शिकायतें मिल रहीं थी, आरोपित लंबे समय से कंपनी के ब्रांड नाम का दुरुपयोग कर कूलर तैयार कर रहा था और उन्हें असली बताकर बाजार में बेचने और सप्लाई करने का काम कर रहा था। इस अवैध गतिविधि के चलते जहां उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी हो रही थी, वहीं संबंधित कंपनी की साख को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा था। ग्राहक असली ब्रांड के नाम पर नकली उत्पाद खरीदने को मजबूर हो रहे थे, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ खराब गुणवत्ता का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63 और 65 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related