Jind news : पुलिस पीआरओ राजेश कुमार के बेटे अभिषेक राज बने सेना में कैप्टन

Date:

Jind news : पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के पीआरओ सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार के बेटे डा. अभिषेक राज का चयन सेना की मेडिकल कौर में कैप्टन के रूप में हुआ है। उनको पहली पोस्टिंग जालंधर में सेना के मेडिकल में मिली है। मंगलवार को नियुक्ति के समय उनके पिता राजेश कुमार उनके साथ थे। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने डा. अभिषेक राज को बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया है। मूल रूप से भागखेड़ा निवासी राजेश कुमार का परिवार 36 साल पहले शहर की शिवपुरी कालोनी में आकर रहने लग गया था। यहीं पर बच्चों का जन्म हुआ।

डा. अभिषेक राज ने बताया कि उनके दादा स्व. दयानंद पटवारी का सपना था कि उनका पोता डॉक्टर बने और भारतीय सेना में सेवा दे । इसी का लक्ष्य बनाकर उन्होंने पढ़ाई की। इसके अलावा अपनी दादी के भाई एवं दादा जनरल डीपी वत्स से उन्होंने इसके लिए प्रेरणा पाई। अभिषेक राज ने क्राइस्ट राजा स्कूल से 10वीं व मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल से 12वीं कक्षा पास की। इसके बाद परीक्षा पास करके उनका चयन एमबीबीएस के लिए हुआ।

Jind news: Abhishek Raj, son of Police PRO Rajesh Kumar, becomes Captain in the Army
Jind news: Abhishek Raj, son of Police PRO Rajesh Kumar, becomes Captain in the Army

लखनऊ से डा. अभिषेक राज ने एमबीबीएस की। इसके बाद उन्होंने महर्षि वाल्मीकि कालेज दिल्ली में डाक्टर के रूप में ज्वाइन किया। इस समय वह मेडिकल कालेज फरीदाबाद में आइसीयू इंचार्ज थे। अब उनका सेना में कैप्टन के रूप में चयन हुआ है। डा. अभिषेक राज के पिता सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दो और भाई सुरेंद्र व सतेंद्र हैं। पूरा परिवार संयुक्त रूप से रहता है। उनके घर के सभी बच्चे मेडिकल लाइन में है। डा. अभिषेक राज के छोटे भाई आशीष राज ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से एलएलएम की है। इसके अलावा डॉ अभिषेक राज के ताऊ की बेटी डा. पारुल सर्जरी में एमडी कर रही हैं। इसके अलावा उनके परिवार की एक बेटी बीपीएस और दूसरी बीएएमएस कर रही है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related